
हल्द्वानी: आज 31 दिसम्बर एवं नव वर्ष के अवसर पर एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने सरोवर नगरी नैनीताल सहित जनपद के समस्त पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर पधारे सभी सैलानियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करते हुए विशेष अपील की है ,अपनी यात्रा को शानदार और यादगार बनाएं,
हुड़दंग व अव्यवस्था से बचें,
पुलिस द्वारा जगह-जगह किए गए सुरक्षा प्रबंधों व सघन चेकिंग में सहयोग करें,
यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।
नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर कदम पर तत्पर है — ताकि आप यहां से सुकून, सुरक्षा और खूबसूरत यादें लेकर लौटें।
✔️ किसी भी प्रकार की सहायता हेतु संपर्क करें
9411112979 | 112 |✔️इधर दूसरी ओर न्यू ईयर हेतु नैनीताल शहर का ट्रैफिक प्लान….
आज नैनीताल मे लोअर मॉल रोड के क्षतिग्रस्त होने तथा अपर मॉल रोड पर न्यू ईयर प्रोग्राम होने के कारण शाम को 17: 00 बजे से मध्य रात्रि तक तल्लीताल से मल्लिताल को जाने वाला मार्ग इंडिया होटल से समस्त वाहनों के लिये बंद रहेगा।
भवाली से आने वाले समस्त वाहन मस्जिद तिराहा भवाली से बैंड नंबर 1, रूसी 2, रूसी 1 होते हुए बारापथर से नैनीताल मे प्रवेश करेंगे।
हल्द्वानी क़ी ओर से आने वाला समस्त ट्रैफिक रूसी 2 से रूसी 1 होते हुए बारापथर से नैनीताल आएगा।
मल्लीताल से तल्लीताल को आने वाला ट्रैफिक घोड़ा स्टैंड से डाइवर्ट कर मस्जिद तिराहा राजभवन होते हुए डॉट से एग्जिट होगा।