टनकपुर: विश्व विख्यात ‘माँ पूर्णागिरी मेला” शांति व सुरक्षा को लेकर , पुलिस-प्रशासन व मेला समिति की समन्वय गोष्ठी आयोजित ! राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -



टनकपुर। आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले माँ पूर्णागिरी मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेश-निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली परिसर में एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी टनकपुर सुश्री वन्दना वर्मा ने की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन सिंह रावत, थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री पूरण सिंह तोमर, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खडायत (चौकी प्रभारी बूम) एवं उपनिरीक्षक हरीश पुरी (चौकी प्रभारी ठूलीगाड़) सहित माँ पूर्णागिरी मन्दिर समिति, व्यापार मंडल, टैक्सी/टुक-टुक यूनियन, होटल-धर्मशाला यूनियन तथा राजस्व, विद्युत, नगर पालिका परिषद व पेयजल विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नशे की हालत में वाहन संचालन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टैक्सी वाहनों में किराया सूची चस्पा करना, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाना, निर्धारित पार्किंग शुल्क ही लेना तथा जारी यातायात प्लान का पालन अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त होटल, धर्मशाला एवं रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए। मेला समिति से स्वयंसेवकों की तैनाती कर पुलिस-प्रशासन को सहयोग देने की अपील की गई। गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिलाओं से संबंधित अपराध, यातायात नियमों एवं नए कानूनों के प्रति भी जागरूक किया गया।
प्रशासन एवं पुलिस ने सभी संबंधित संगठनों से आपसी समन्वय बनाकर माँ पूर्णागिरी मेले को सफल, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-हितैषी बनाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad