टनकपुर: उत्तराखंड का पहला पिंक नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारंभ! राजीव गुप्ता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


टनकपुर (चंपावत)।
आज पहाड़ समिति के तत्वावधान में नगर में उत्तराखंड राज्य का प्रथम पिंक ‘श्रीमती हीरा देवी भट्ट नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय’ विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। पुस्तकालय का संयुक्त रूप से उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती पार्वती जोशी, एलारा कैपिटल लंदन के सीईओ एवं नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट तथा चंपावत के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर जिए पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी ‘पिंकी’ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्तराखंड का 27वां तथा चंपावत जिले का 21वां नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय है। उन्होंने बताया कि यह राज्य का पहला पिंक पुस्तकालय है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अधिक से अधिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को गति देना है। समिति द्वारा जरूरतमंद छात्राओं की हर संभव सहायता की जाएगी।
अनिल चौधरी ने यह भी बताया कि नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के माध्यम से अब तक लगभग 80 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। इन पुस्तकालयों का मुख्य लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
पिंक लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम में मोहित देवपा (तहसीलदार, अल्मोड़ा), अंजलि चंद (उप शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा), राकेश जोशी, राजपाल चौहान (मुख्यमंत्री कार्यालय), मेघराज देवपा, रोहिताश अग्रवाल, डॉ. विनोद जोशी, धीरज मोनी, लीलाधर शर्मा, महेश बोहरा, रविंद्र सिंह तड़ागी, सुखदेव जोशी, विपिन पांडे, रघुवर सिंह मेहर, ऋषि उपाध्याय, डॉ. विजयपाल प्रजापति, पवन पाण्डेय, विकास राय, सौरभ नेगी, सुभाष अधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad