खटीमा : पत्रकार प्रेस परिषद [भारत] इकाई की हुई महत्वपूर्ण बैठक संपन्न:21 जनवरी 2026 को दिल्ली में होगा पत्रकार महासम्मेलन, वरिष्ठ पत्रकार राजेश छाबड़ा उत्तराखंड संरक्षक नियुक्त, विजय कुमार जिला सचिव उधम सिंह नगर नियुक्त किए गए!

खबर शेयर करें -

खटीमा : पत्रकार प्रेस परिषद [भारत] इकाई की हुई महत्वपूर्ण बैठक संपन्न:

राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी अशोक गुलाटी रहे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद

अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी- गुलाटी

पत्रकारों के हितों की सुरक्षा के लिए भारत पत्रकार परिषद वचनबद्ध- गुलाटी

खटीमा।[ विशेष संवाददाता] पत्रकार प्रेस परिषद खटीमा इकाई की बुधवार को लोक निर्माण अतिथि गृह में पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी अशोक गुलाटी के मुख्य आतिथ्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।…

वहीं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी के खटीमा पहुंचने पर उपस्थित समस्त पत्रकारों ने फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार गोरख नाथ ने किया।

खटीमा इकाई के अध्यक्ष विकासशील ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सर्व सहमति से हरप्रीत सिंह को खटीमा इकाई का महासचिव, अमित कुमार को सचिव, मनजीत सिंह को सह सचिव, अरविंद कुमार व नदीम हुसैन को उपाध्यक्ष, नितेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता तथा सोनिया कुमारी को संरक्षक व ममता शील को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत करते हुए उनको शुभकामनाएं दी गई। वहीं राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार को जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव पद पर नियुक्त किए जाने की बात कही।

नानकमत्ता इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अनिल सागर, सितारगंज इकाई के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, क्राइम उत्तराखंड की संपादक रिंपी, टनकपुर से पहुंचे पत्रकार नवीन भट्ट, अरविंद कुमार तथा ममता शीला आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने की बात कही।..

महत्वपूर्ण बैठक में पर पत्रकारों की समस्याओं, पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकार हितों, पत्रकारों के उत्पीड़न तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली तमाम चुनौतियों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। सितारगंज पत्रकार प्रेस परिषद के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने कहा कि पत्रकार जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का काम करता है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी पत्रकार की एक अहम भूमिका है। उन्होंने स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक तरीके से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने जरूरत पड़ने पर संगठन को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष विकासशील ने आज की बैठक को सफल बनाने हेतु उपस्थित समस्त पत्रकारों को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि पत्रकार प्रेस परिषद खटीमा इकाई को सभी पत्रकार साथियों के सहयोग एवं सुझाव से मजबूत और सशक्त बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह हर परिस्थिति में पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कृत संकल्प हैं।

पत्रकार प्रेस परिषद भारत के राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी अशोक गुलाटी ने बताया कि भारत पत्रकार परिषद खटीमा इकाई की एक महत्व पूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग खटीमा के अतिथि गृह में की गई।

उन्होंने बताया कि खटीमा इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकासशील द्वारा खटीमा कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों की घोषणा अध्यक्ष द्वारा कर दी गई है। राष्ट्रीय सचिव गुलाटी ने अपने पत्रकारिता के जीवन के अनुभव, संघर्ष और योगदान को साझा करते हुए सभी पत्रकारों का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य ईश्वर सिंह सहित कई सदस्यों ने भी नवगठित कार्यकारिणी को अपना सैद्धांतिक समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि 21 जनवरी 2026 को दिल्ली में दो दिवसीय पत्रकार महासम्मेलन होने जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

इस सम्मेलन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित लगभग आधा दर्जन अन्य विभागों के मंत्री, प्रतिष्ठित साधु संत सहित लगभग 1000 से अधिक पत्रकार साथी में शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद लगभग 19 राज्यों में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है जिसमें लगभग 20000 से अधिक पत्रकार जुड़कर अपना योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनवरी माह से पूरे भारत में पत्रकारों हेतु टोल फ्री की पहल चल रही है जिसका निर्णय अंतिम दौर में है।

वहीं जनवरी माह से पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना राहत कोष योजना शुरू किया जा रहा है जिसके तहत कैजुअल्टी की स्थिति में पत्रकारों के पीड़ित परिवारों को राहत राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह इकाई का सदस्य हो अथवा इकाई से बाहर का हो।

उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद अपने संगठन के पत्रकारों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है।

राष्ट्रीय सचिव श्री गुलाटी ने कहा अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासनहीनता करने वालों के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में चल रहे पत्रकार परिषद प्रेस परिषद की इकाइयों का कार्य बेहद काबिले तारीफ और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों को लेकर गंभीरता से मंथन किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में फर्जी पत्रकारों की आई बाढ़ को भी रोकने के लिए मंथन किया गया है ताकि पत्रकारिता जगत में निष्पक्ष, स्वच्छ, ईमानदार और जिम्मेदार पत्रकार ही जुड़कर समाज व राष्ट्रहित में अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अशोक गुलाटी वरिष्ठ पत्रकार गोरखनाथ पीलीभीत जिला अध्यक्ष ममताशील खटीमा इकाई अध्यक्ष विकासशील, अरविंद कुमार,सुरेंद्र कुमार, नवीन भट्ट, रिंपी, राजीव गुप्ता, गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह, शुभम गौड़, नदीम हुसैन, हरप्रीत सिंह, मनजीत, सोनिया कुमारी, वैभवशील, अनिल सागर, डॉ सपन राय, मुस्तकीम मलिक, ना सहित पत्रकार उपस्थित थे|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad