रानीखेत: क्षेत्र का चौमुखी विकास देखकर बौखलाए कांग्रेसी: डॉ प्रमोद नैनवाल विधायक ✍️ संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत: क्षेत्र का चौमुखी विकास देखकर बौखलाए कांग्रेसी: डॉ प्रमोद नैनवाल विधायक ✍️ संदीप पाठक की रिपोर्ट,/विगत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय रानीखेत दौरे के दौरान ताबड़तोड़ योजनाओं की घोषणा की, पूर्व विधायक रानीखेत कांग्रेस मेहरा द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को निराशाजनक बताया थ था , आज नगर मे स्थनीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि कांग्रेसियों को विकास हजम नहीं हो रहा है, उन्होने बताया की रानीखेत क्षेत्र के लिए 14 करोड़ की योजना पर्यटन विकाश के लिए 9. 3 करोड़ की योजना2.76 करोड़ बासोट क्षेत्र की सडक के लिए,रनिझील के सौंदरिकरण हेतु विभीन योजनाओं द्वारा स्वीकृत किया गया है। साथ ही कई करोड़ो की योजनाएँ मुख्यमंत्री द्वारा रानीखेत क्षेत्र को प्रदान करी गयी , जिससे कोंग्रेसी बौखला गये है। कॉंग्रेसीओ से क्षेत्र का विकाश हजम नहीं हो पा रहा है।अतः वे कोरे झूठ का सहारा ले रहे है।जिले एवं नगर पालिका विषय पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लगाए गये आरोपो का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की यदी कॉंग्रेस जिले को लेकर इतनी ही गंभीर थी तो रानीखेत क्षेत्र से उनके मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल मै ही जिला बनवा सकते थे। विधायक के साथ उपस्थित रहे पूर्व दर्ज़ा मंत्री रवि मोहन अग्रवाल ने कहा की जिले बनाना भाजपा की प्राथमिकताओ मै से है।ओर
भाजपा ही रानीखेत को जिला बनायेगी ।विधायक ने बताया की छावनी परिषद के द्वारा एन सी सी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जायेगा उन्होंने करण महरा के दावे को झूठ बताया की पहले से हे एन सी स्टेडियम के लिए क्रीड़ा विभाग के पास पैसा 3 करोड़ रुपए आ चुके है।यदी ऐसा था तो फिर धरातल पर कार्य क्यो नहीं हुआ,योजना वही होती है जो धरातल पर दिखाई दे।चौनालिया ,खिरखेत् आदि स्थानों मे मिनी स्टेडियम स्वीकृत होने से खेल प्रतिभाओ को उचित अवसर प्रदान करे जाएंगे ।मौड़ी क्षेत्र मे स्टेडियम का कार्य प्रगति मे है, इसके अतिरिक्त सोनी दौड़ाखाल मार्ग का नाम राज्य आंदोलनकारी पूरन डंगवाल के नाम पर रखा गया है, जल्द ही रानीखेत से हैली सेवा प्रारंभ हो जायेगी हलीपेड निर्माण हेतु बजट मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है, जल्द सनरा पंपिंग योजना कार्य करने लगेगी।
पर्यटन विकाश हेतु शिलोर महादेव मंदिर,बिन्सर मंदिर,सतगुरु धाम,जिया रानी मंदिर ,मनीला मंदिर,राजाजी मंदिर आदि के लिए करोड़ो का कार्य प्रगति पर है।
भिख्यासेन मे झील का कार्य प्रस्तावित है, बिनसर मे बर्ड वॉच सेंटर प्रस्तावित है जिसके लिए ढाई करोड़ का बजट वन विभाग को दिया जायेगा।तीन पी एम जी ऐस वाई सड़के एवं ऊंचालीस अतिरिक्त सड़के स्वकृत करवाई गयी जो जल्द अस्तित्व मे आएँगी ।ताड़ीखेत मे रोडवेज कार्यशाला हेतु ९.५ करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए गये है ।एक होटल व्यवसाई ने प्रश्न किया की किन कारणों से द्लमोटी सफारी का कार्य अब तक नहीं हो पाया इस विषय मे विधायक ने कहा की उक्त योजना अन्य क्षेत्रों के विधायकों के साथ वार्ता कर जल्द अस्तित्व मे आएगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ललित महरा,सचिव उमेश पंत ,शंकर बिष्ट आदि मौजूद रहे|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad