रानीखेत: मुख्यमंत्री द्वारा जिला एवं नगरपालिका की घोषणा ना करना दुर्भाग्यपूर्ण: करण मेहरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ✍️ संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


रानीखेत, आज एक स्थानीय होटल मे प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के सी डब्लू सी सदस्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,एवं पूर्व विधायक करण महारा ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रानीखेत दौरे से जिले एवं नगरपालिका बनाये जाने की जो उम्मीद जानता मे थी उसको बड़ी ठेस पहुंची है ।वास्तक मे भाजपा की रानीखेत जिला बनाने की कोई मनसा नहीं दिखती,सरकार इस मुद्दे पर लोगो
को भ्रमित करती आयी है यही हाल अब भी है ।नगरपालिका विषय को भी मुख्यमंत्री कैबिनेट द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने के नाम पर बड़ी सफाई से टाल गये।जब डबल इंजन की सरकार हे तो फिर नगरपालिका बनने मे रुकावटे क्यों आ रही है ।
वही करण महरा ने महिला सुरक्षा के मामले मे सरकार की नाकामी को भी उजागर किया ओर कहा की राज्य मे महिला ओर बच्चे सुरक्षित नहीं है ।अंकिता हत्याकांड मे दुष्यंत गौतम का नाम आने पर सरकार उनके विरुद्ध क्या कार्यवाही करेगी?क्या अंकिता को न्याय मिल पाएगा?कई प्रश्न सरकार से पूछे।उन्होंने कहा की मंचों से भाजपा नेता कोंग्रेसियो को जिहादी करार देते है जो उनकी विकृत मानसिकता का जिता जगता उदाहरण है ।
उन्होंने कहा की एन सी सी स्टेडियम हेतु पहले से खेल विभाग के पास तीन करोड़ रुपये स्वीकृत है क्या मुख्यमंत्री की घोषणा इसके अतिरिक्त है यह स्पस्ट नहीं है ।रानीखेत अस्पताल की दुर्दशा पर भी उन्होंने चिता व्यक्त की उनके साथ चिल्यानौला नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत भी इस अवसर पर उपस्थित थे |कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के लिए कोई नई घोषणा नहीं कर पाए। जनता पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और जिला गठन जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है लेकिन सरकार इन सवालों से बचती नजर आई।उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से रानीखेत को जिला बनाने की मांग लंबित है लेकिन विधायक मुख्यमंत्री के सामने इन मुद्दों को नहीं उठा सके। सेना द्वारा चौबटिया मार्ग बंद किए जाने से जनता को रोज परेशानी होती है फिर भी सरकार और विधायक दोनों मौन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे दौरे में सरकार की नाकामियों को छिपाने का प्रयास किया गया। माहरा ने बयेड़ी पेयजल पंपिंग योजना, चौबटिया उद्यान निदेशालय और दलमोटी ब्रीडिंग सेंटर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाओं को जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाला गया है।पत्रकार वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, गोपाल देव, पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, चंदन बिष्ट, सोनू सिद्दीक़ी, दीपक पंत, सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad