




रानीखेत: युवा धाकड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज प्रातः नगर में ‘मॉर्निंग वॉक’ करते देखा पर्यटक एवं स्थानीय नागरिक आचार्य चकित रह गए, स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा की, एवं पर्यटकों से अपने अनुभव सांझा किया!✔️ ‘सीएम साहब’ आपसे मिलने के लिए तो हम रात को ही होटल में रुक गए, पर्यटक दंपति ने क्या कहा..! ✍️ Ashok Gulati editor in chief/संदीप पाठक ब्यूरो चीफ एक्सक्लूसिव रिपोर्ट /विवरण के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रानीखेत पहुंचे, आज सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर नगर में निकले, मुख्यमंत्री को देखकर नागरिक हैरान हो गए, उनका कहना था कि इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री इस ठंड में नगर प्रातःमें भ्रमण पर निकले हैं, और नागरिकों से सीधा संवाद कर रहे हैं, दिल्ली से आए एक पर्यटक दंपति ने मजेदार बात बताई ,’सीएम साहब’ आप इतने लोकप्रिय हैं आपसे मिलने एवं आपको देखने के लिए हम रात को होटल में रुक गए, जबकि हम दिल्ली जा रहे थे, मुख्यमंत्री से मिलकर दंपति का खुशी का ठिकाना नहीं था, दिल्ली से आए पर्यटकों से मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड शीतकालीन यात्रा को लेकर उनके अनुभव सांझा किया, उन्होंने उनसे फीडबैक भी लिया, तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा कर जन-जन की सरकार. ‘जन-जन के द्वार’अभियान का फीडबैक भी लिया, जनता जनार्दन ने अभियान की सराहना करते हुए कहा इसे जनहित में एक प्रभावी कदम बताया, और सरकार का आभार व्यक्त किया, जागरूक नागरिकों का कहना था इस अभियान के माध्यम से शासन सीधा जनता से संवाद स्थापित कर सकता है , जिससे उनकी समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा|तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीखेत गांधी चौक पर स्थित सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली|बरहाल मुख्यमंत्री का रानीखेत दौरा जहां विकास की कई कल्याणकारी योजनाएं की घोषणा की, वही बाहर से टूरिस्ट एवं स्थानीय जनता का दिल जीत लिया|