ब्रेकिंग सितारगंज: (उधम सिंह नगर) पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) गुरदीप सिंह सितारगंज, अनिल सागर नानकमत्ता तहसील के अध्यक्ष बने,पत्रकार हितों की मजबूती का संकल्प, अहम बैठक में गूंजा एकजुटता का स्वर, 21 -22 जनवरी को नई दिल्ली में होगा महाधिवेशन, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि,अनुशासनहीनता पर सख्त चेतावनी! ✍️राजीव गुप्ता की रिपोर्ट लाइव

खबर शेयर करें -

सितारगंज: (उधम सिंह नगर) पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) गुरदीप सिंह सितारगंज, अनिल सागर नानकमत्ता तहसील के अध्यक्ष बने,पत्रकार हितों की मजबूती का संकल्प, अहम बैठक में गूंजा एकजुटता का स्वर, 21 -22 जनवरी को नई दिल्ली में होगा महाधिवेशन, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि,अनुशासनहीनता पर सख्त चेतावनी! आज देर शाम पत्रकार प्रेस परिषद भारत उत्तराखंड अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग में महत्वपूर्ण बैठक हुई , बैठक में सितारगंज इकाई का नया अध्यक्ष गुरदीप सिंह, नानकमत्ता तहसील इकाई से अनिल सागर सर्व समिति से बनाए गए , 10 दिनों में कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए दिए गए। …

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अशोक गुलाटी ने शिरकत की ।उनके आगमन पर उपस्थित पत्रकारों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अशोक गुलाटी के ओजस्वी और प्रेरणादायक संबोधन ने कार्यक्रम में मौजूद हर पत्रकार को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर दिया। वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश के संचालन में चली इस बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने गुरदीप सिंह व अशोक गुलाटी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। गहन चर्चा के बाद वरिष्ठ पत्रकार सितारगंज इकाई का सर्वसहमति से अध्यक्ष गुरदीप नियुक्त किया गया। नानकमत्ता से अनिल सागर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। और कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, उत्पीड़न, हित संरक्षण व चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। दोनों तहसील अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार जनता-सरकार के सेतु हैं, समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य उनका है। उन्होंने संगठन को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने बताया कि आगामी दो दिवसीय महा अधिवेशन 21 22 जनवरी को नई दिल्ली पूसा इंस्टीट्यूट में होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री, साधु-संत, पूर्व सैनिक व हजारों पत्रकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी से पत्रकारों को नेशनल हाईवे पर फोर-व्हीलर से टोल टैक्स मुक्ति मिलेगी। साथ ही, हेल्थ बीमा योजना, कल्याण कोष (कैजुअल्टी में परिवार को तत्काल सहायता व आई-कार्ड वितरण की शुरुआत हो रही है।गुलाटी ने अपने भावनात्मक वक्तव्य में कहा,
“हम और हमारे पत्रकार भाई अलग नहीं हैं। इसलिए संस्था से जुड़े पदाधिकारी ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ शब्द का प्रयोग करते हैं। आप सभी के स्नेह और विश्वास से ही यह संगठन आगे बढ़ रहा है।”
उनकी इस बात पर सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अशोक गुलाटी कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी को उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से शीघ्र मुलाकात का ऐलान किया और पत्रकारों से गरीबों-मजदूरों की आवाज उठाने, उत्पीड़न पर एकजुट लड़ने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे जिम्मेदारी निभाएंगे, संगठन को मजबूत बनाएंगे, निष्पक्ष व ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देंगे ,बैठक में पत्रकारों के बीच संगठनात्मक एकता, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति नई चेतना का संचार किया। उपस्थित सदस्य: गुरदीप सिंह, अनिल सागर, ओम प्रकाश ,श्रीमती रिंपी, बलवंत सिंह ,सुरेंद्र कुमार इत्यादि पत्रकार उपस्थित थे।

बैठक ने पत्रकारों के बीच संगठनात्मक एकता, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति नई चेतना का संचार किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad