हल्द्वानी :1971 के युद्ध में वीर जवानों के साहस और पराक्रम की पराकाष्ठा का प्रतीक विजय दिवस के अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि !Ashok gulati एडिटर इन chief

खबर शेयर करें -

वीर योद्धाओं के बलिदान और शौर्य को किया स्मरण

हर नागरिक से देश की प्रगति में योगदान देने के लिए नियमों का पालन कर मेहनत और लगन से कार्य करने का दिया सन्देश

16 दिसम्बर 1971 को पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में आज संपूर्ण देश में आज दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को विजय दिवस मनाया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक विजय के नायक रहे भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन करने के लिए जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित युद्ध स्मारक में विजय दिवस समारोह पूरे श्रद्धा एवं सम्मान से मनाया गया।

हल्द्वानी: राष्ट्र के वीर योद्धाओं के बलिदान को स्मरण करते हुए आज डॉ मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा युद्ध स्मारक में उपस्थित होकर वीर शहीदों को नमन करते हुए सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने वीर योद्धाओं के बलिदानों को स्मरण करते हुए कहा कि विजय दिवस सेना के वीर जवानों के साहस, अटूट समर्पण और पराक्रम की पराकाष्ठा का प्रतीक है। 1971 में आज ही के दिन देश सेवा के लिए वीर जवानों ने अपने प्राण न्योछावर करते हुए न केवल दुश्मनों के इरादों को पस्त कर तिरंगे को शान से लहराया, बल्कि मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर एक ऐतिहासिक बदलाव किया और युद्ध में भारत की जीत के साथ पूर्वी पाकिस्तान आजाद होकर बांग्लादेश बना। संपूर्ण देश इन रणबांकुरो के शौर्य पर गर्व करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि हमारे समाज को महफूज करने के लिए सरहदों पर तैनात डिफेंस फोर्सेज की अटूट मेहनत और परिश्रम एक अमूल्य योगदान है। हमें इतिहास को पढ़ना चाहिए और वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरित होकर देश के लिए जीना चाहिए। हर नागरिक को अपने कार्य को नियमों का पालन करते हुए संपादित करना चाहिए जिससे कि देश की प्रगति और उन्नति हो सके।

कार्यकम में सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर 1971 भारत पाक युद्ध में शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा पुलिस सम्मान गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई। तत्पश्चात शहीद सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी तथा वीरांगनाओं / शहीद सैनिक आश्रितों को शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

“कार्यक्रम के दौरान”:–
शहीद सैनिक आश्रित श्रीमती सरस्वती देवी देवी पत्नी सिपाही कृपाल दत्त, श्रीमती नन्दा जोशी पत्नी सुबेदार कृष्णा जोशी, श्रीमती पार्वती देवी पत्नी सिपाही बदर सिंह, “श्री भगत सिंह कोश्यारी पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड” , श्री गजराज सिंह बिष्ट, महापौर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम, श्री ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल, श्री परितोष वर्मा, नगर आयुक्त हल्द्वानी, श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री जी०एस० चौहान, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, सैन्य अधिकारी मेजर जनरल इन्द्रजीत सिंह बोरा, विशिष्ट सेवा मेडल, स्टेशन कमाण्डर हल्द्वानी के प्रतिनिधि कर्नल दीपक जोशी, कर्नल आलोक पाण्डे, ले० कर्नल बी०डी० काण्डपाल, ले०कर्नल बी०एस० रौतेला, अध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग हल्द्वानी, ग्रुप कैप्टन सुरेन्द्र रावत, कर्नल रमेश सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं हल्द्वानी शहर के गौरव सेनानी तथा उनके आश्रित उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad