ब्रेकिंग काशीपुर:पत्रकार प्रेस परिषद की बैठक में पत्रकार हितों पर मंथन,21-22 जनवरी को नई दिल्ली में होगा दो दिवसीय महाधिवेशन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि,काशीपुर, जसपुर एवं ठाकुरद्वारा क्षेत्र के सदस्यों को परिचय पत्र प्रदान किए!:>लाइव

खबर शेयर करें -


काशीपुर।[ विशेष संवाददाता] पशुपति गेस्ट हाउस में पत्रकार प्रेस परिषद भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों के हितों, उनकी सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर गंभीर एवं विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में पत्रकार एकजुटता, अधिकारों की रक्षा और भविष्य की रणनीति को लेकर स्पष्ट संकल्प देखने को मिला।….

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार प्रेस परिषद भारत के उत्तराखंड अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन पर स्थानीय पत्रकारों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अशोक गुलाटी ने काशीपुर, जसपुर एवं ठाकुरद्वारा क्षेत्र के सदस्यों को परिचय पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों से जुड़े करीब एक दर्जन से अधिक पत्रकारों ने पत्रकार प्रेस परिषद भारत की सदस्यता ग्रहण की।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने जानकारी दी कि पत्रकार प्रेस परिषद भारत का दो दिवसीय महाधिवेशन 21 एवं 22 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय महाधिवेशन में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली, साधु-संत, समाजसेवी एवं देशभर से लगभग एक हजार पत्रकार भाग लेंगे। महाधिवेशन के दौरान पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जाएगी।..

अशोक गुलाटी ने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद भारत उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में तेजी से मजबूत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि देशभर में पत्रकारों के चार पहिया वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त कराने की प्रक्रिया चल रही है, जिसकी औपचारिक घोषणा जनवरी माह में किए जाने की संभावना है। उन्होनंे कहा कि संगठन पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रहा है।

संबोधन में अशोक गुलाटी ने बताया कि वर्तमान में पत्रकार प्रेस परिषद भारत देश के 18 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और संगठन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पत्रकारों को यह भी जानकारी दी कि संस्था द्वारा पत्रकार साथियों के लिए बीमा योजना प्रारंभ की गई है, जो आपात परिस्थितियों में एक मजबूत सहारा बनेगी। उन्होंने कहा हम और हमारे पत्रकार भाई अलग नहीं हैं। इसी कारण संस्था से जुड़े पदाधिकारी ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ शब्द का प्रयोग करते हैं। सभी के स्नेह और विश्वास से ही यह संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। बैठक 3 घंटे से अधिक चली|

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार प्रेस परिषद काशीपुर के अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को परिचय पत्र एवं आई-कार्ड वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बैठक में काशीपुर अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना, ठाकुरद्वारा अध्यक्ष देश रतन सिंह, जसपुर अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, जसपुर महासचिव शरीफ खान, काशीपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पैट्रिक चरण बाबा, उपाध्यक्ष महबूब अली, ठाकुरद्वारा उपाध्यक्ष सफदर अली, जसपुर महासचिव एस.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, काशीपुर महासचिव पुनीत कुमार शर्मा, सचिव बकुल डोनाल्ड, ठाकुरद्वारा महासचिव हरी चंद्र शर्मा, जसपुर उपाध्यक्ष मिंटू सिंह, काशीपुर वरिष्ठ सचिव प्रेम प्रकाश साहनी, सदस्य जगदीश प्रकाश, किशन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad