

बिहार [ब्यूरो] पहले चरण की 121 सीटों पर अब तक 13.13% मतदान, जानें कहां सबसे अधिक हुई वोटिंग
बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सात बजते ही 45341 बूथों पर वोटिंग शुरू हो गई। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलना है। छह विधानसभा क्षेत्रों में 2135 बूथों पर वोट 5 बजे तक पड़ेंगे। पहले चरण में वर्तमान सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, राजद नेता तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, बाहुबली अनंत सिंह समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। मोकामा की महिला मतदाताओं के पहले चरण की सबसे चर्चित विधानसभा सीट में मतदाताओं में काफी उत्साह है। सुबह नौ बजे तक मतदान केंद्र 228 और 229 पर 9 बजे तक 18 फीसदी मतदान हुआ। वहीं। 230, 231, 232 पर 9 बजे तक 20 फीसदी मतदान हुआ है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। महिला मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा रहा है। इधर, सीएम नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया। उत्साह,पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान सहरसा में 15.27 % दर्ज किया गया, इसके बाद बेगूसराय में 14.60% दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर में 14.38%, वैशाली में 14.30%, खगड़िया में 14.15% और गोपालगंज में 13.97% मतदान हुआ। मधेपुरा, मुंगेर, लखीसराय, सीवान, सारण, और बक्सर में मतदान प्रतिशत क्रमशः 13.74%, 13.37%, 13.39%, 13.35%, 13.30%, और 13.28% रहा, जबकि भोजपुर में 13.11% दर्ज किया गया। समस्तीपुर 12.86%, दरभंगा 12.48%, नालंदा 12.45%, और शेखपुरा 12.97% में मतदान हुआ।। पटना जिले में सबसे कम मतदान प्रतिशत 11.22% दर्ज किया गया।लालू परिवार ने पटना में किया मतदान,राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती ने पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में बने बूथ पर मतदान किया। मीसा भारती ने महागठबंधन की जीत का दावा किया।..


दरभंगा के गांधीनर कटराहिया स्थित 153 में ईवीएम खराब हो गया था। सुबह मे EVM खराब होने के बाद बैटरी बदला गया लेकिन वह भी पांच मिनट मे खराब हो गया। लगभग दो घंटे बाद इसे ठीक कर लिया गया। पटना के दीघा के बूथ नंबर 203-204, आरा के जगदीशपुर के बूथ नंबर 137, पटना के बाढ़ के अगवानपुर के बूथ नंबर 255 और वैशाली के राघोपुर के बूथ नंबर 368 पर ईवीएम खराब हो गया था। कुछ देर बार इसे ठीक कर लिया गया।सहरसा में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है मतदान,सहरसा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय 267, 268, 269 पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। यहां एक ही जगह तीन बूथ बनाए गए थे। मतदाता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।