breaking वीर भट्टी: [नैनीताल] मुख्यमंत्री धामी ने विद्या भारती के छात्रों को किया सम्मानित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” में हिस्सा लिया ,पेपर लीक पर कहा हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व एस.आई.टी.काम कर रही है! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, वीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126वां एपिसोड सुना। मुख्यमंत्री ने कहा यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जोड़ने का काम किया है। जनहित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत और लगन को उन्होंने जन-जन तक पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में नारी-शक्ति का सम्मान करने और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर खादी और स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि 2 अक्टूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद अवश्य खरीदें और सोशल मीडिया पर #VocalForLocal के साथ साझा करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी इस मुहिम में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने भारत की उन बेटियों का मान बढ़ाया, जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा जैसी कठिन 47,500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर नया इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने की भी बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के सपने को पूरे करने के लिए सभी के सामने जो संकल्प रखें हैं, उन्हें हम सबने मिलकर पूरा करना है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के आर.एस.एस.से जुड़े स्कूल पहुंचकर विद्या भारती के इंटर व हाइस्कूल में उच्च स्थान पाने वाले 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊत्तराखण्ड में शिक्षा भारती का योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने, विद्या भारती के प्रस्तावित विश्वविद्यालय के लिए मिलकर जमीन का इंतजाम करने की बात कही।नैनीताल के पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार स्कूल में अयोजित जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण योजना में ‘नहीं रुकेंगे, स्वच्छ करेंगे’ का नारा दिया गया। सी.एम.देहरादून से चलकर 10:40पर दुर्गापुर स्थित हैलीपेड पहुंचे। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर.सूर्य प्रकाश ने उनका स्वागत किया, सी.एम.ने पुलिस जवानों की सलामी ली। उन्होंने, वहां मौजूद लोगों से मिलने के बाद स्कूल के छात्रों को नमामि गंगे की शपथ दिलाई।सी.एम.ने स्कूल सभागार में 11 बजे से शुरू हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” में हिस्सा लिया।
पी.एम.के सपने को साकार करते भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा
‘स्वच्छओत्सव’ स्वच्छता ही सेवा है 2025 कार्यक्रम का आयोजन ऊत्तराखण्ड में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के नमामि गंगे कार्यक्रम के रूप में हुआ। मुख्यमंत्री ने नकल माफियाओं पर बोलते हुए कहा कि एक हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व एस.आई.टी.काम कर रही है। प्रदेश की आपदाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अलग अलग किस्म की आपदा आ रही हैं। हम काम कर रहे हैं कि आपदा का पूर्वानुमान लगाकर हानि को कम कर सकें। राज्य में अवैध धार्मिक स्ट्रचारों पर बोलते हुए कहा कि अभी पुराने निर्माणों को हटा रहे हैं और अब बनने वाले निर्माणों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सी.एम.ने दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ की। स्कूल में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की तरफ से प्रतिभा सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना गाई। स्कूल प्रबंधन की तरफ से श्याम अग्रवाल, विपिन अग्रवाल समेत अन्यों ने अंग वस्त्र और धनुष बांड भेंट किया। कार्यक्रम में इंटर और हाईस्कूल परीक्षा में उच्च स्थान पाने वाले प्रदेशभर के विद्या भारती से जुड़े छात्र छात्राओं को स्टेज में ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।…

इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैडा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, अनिल कपूर ‘डब्बू’, कृष्णानंद चौबे, डॉ.शैलेन्द्र, डॉ.नरेंद्र भंडारी, डॉ.रजनीकांत शुक्ल, अधिवक्ता शैलेन्द्र चौहान, शिवांशु जोशी के अलावा आयुक्त दीपक रावत, आई.जी.रिद्धिमा अग्रवाल, डीएम वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा, ए.डी.एम.विवेक राय, सचिव डी.डी.ए.विजय नाथ शुक्ल, एस.पी.जगदीश चंद्र, एस.डी.एम.नवाज़िश ख़ालिक़ आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad