भीमताल: मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे पोषण माह की प्रगति की समीक्षा की! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

भीमताल 22 सितंबर ।

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे पोषण माह की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बाल विकास विभाग को नैनीताल जिले में चिन्ह्ति कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व गर्भवती/धात्री महिलाओं का नियमित एनिमिया जाॅच एवं स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही आंगनबाडी केन्द्र खुलने की एवं पंजीकृत लाभार्थियों की उपस्थिति पोर्टल पर शत प्रतिशत अंकित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण ट्रैकर एैप में FRS (Facial Recognition System) पर सुधार करने हेतु सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर से सुपरवाईजर व आंगनबाडी कार्यकर्तियों की आंगनबाडी केन्द्रवार सूची तैयार कर समीक्षा करें व इसे शत प्रतिशत पूर्ण करवायें। इस दौरान विभाग द्वारा FRS (Facial Recognition System) में आ रही तकनीकी समस्याओं को भी मुख्य विकास अधिकारी के संज्ञान में लाया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने
जनपद नैनीताल अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्रों द्वारा चिह्नित अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों की प्रोफाइल तैयार करते हुए उनके माता-पिता/अभिभावकों की काउन्सलिंग किये जाने हेतु तथा कुपोषित बच्चों के चिह्नीकरण किये जाने के साथ ही उनका विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में पोर्टल पर पोषण ट्रैकर पोर्टल से आ रहे पंजीकृत लाभार्थियों की सूची से पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करते हुए, अपात्र लाभार्थियों को पोर्टल से हटाये जाने हेतु भी तत्काल कार्यवाही की जाय।
मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल विहीन आंगनबाडी केन्द्रों हेतु पेयजल सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर समस्त आंगनबाडी केन्द्रों को पूर्ण पेयजल आंगनबाडी केन्द्र बनाने के भी निर्देश दिये।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला प्रोबेेशन अधिकारी वर्षा, बाल विकास परियोजना अधिकारी डा0 रेनू मर्तोलिया, शिल्पा जोशी, पूनम रौतेला,पार्वती कोरंगा, तुलसी बोरा, किरनलता जोशी, नीता दिक्षित, अनिता सक्सेना, गीता आर्या आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad