हल्द्वानी:स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य पर्व पखवाड़ा का आयोजन, जिसका शुभारंभ बेस चिकित्सालय में क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 17 सितंबर ।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य पर्व पखवाड़ा का आयोजन कराया जा रहा है, जिसका शुभारंभ बुधवार को हल्द्वानी बेस चिकित्सालय में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
स्वास्थ्य पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवाली एवं संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के अतिरिक्त 12 अन्य
चिकित्सालयों पर भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए साथ ही जनपद के 103 आरोग्य मंदिरों में भी मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इन आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में आयुर्वेद चिकित्सालय, बाल विकास, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाए गए। बड़ी संख्या में नागरिकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में आयोजित बृहद स्वास्थ्य शिविर में कुल 2163 लोगों द्वारा अपना निःशुल्क पंजीकरण कराया गया, जिनका उपचार चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में 90 लोगों का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड तथा 92 लोगों का निःशुल्क एक्सरे किया गया।1428 लोगों की शुगर की जांच,197 का हीमोग्लोबिन की,429 की कैंसर की निःशुल्क जाँच की गई।58 की एएनसी सहित विभिन्न जांचें की गई,तथा निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।
बेस चिकित्सालय में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मा० सांसद नैनीताल-उधम सिंह नगर अजय भट्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत रक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि ‘‘मोदी जी का जन्म दिवस सेवा और समर्पण के भाव से जोड़ा गया है, और इसी कड़ी में स्वास्थ्य सेवा शिविर जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम देशभर में प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर आयोजित ‘सेवा ही संगठन’ और ‘सेवा ही समर्पण’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और जनकल्याण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री जी की सोच ‘सशक्त भारत-समृद्ध भारत’ को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध है।’’…

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री जी के मध्यप्रदेश के धार से हुए वर्चुअल संबोधन को भी देखा और सुना।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट,अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,विधायक राम सिंह कैड़ा, डॉ मोहन सिंह बिष्ट,मेयर गजराज बिष्ट, दायित्व धारी सुरेश भट्ट,नवीन लाल वर्मा,शंकर कोरंगा, प्रभारी निदेशक स्वास्थ्य डॉ. तरुण टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश पंत, अपर जिलाधिकारी विवेक राय,सिटी मजिस्ट्रे गोपाल सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि स्थानीय जनता,स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad