हल्द्वानी:कुमाऊंनी शैली पर नजर आएगा काठगोदाम रेलवे स्टेशन: सांसद अजय भट्ट ✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ठीक 90 दिन पहले भी श्री भट्ट द्वारा किया गया था स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए थे निर्देश।

अमृत भारत योजना के तहत काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर 16.76 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। सोमवार शाम सांसद श्री अजय भट्ट द्वारा इन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रेलवे के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।
इज्जत नगर बरेली से आए रेलवे के उप मुख्य अभियंता ए के सिंह ने अवगत कराया कि 16 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से काठगोदाम रेलवे स्टेशन में विभिन्न सुधारीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें 2 एस्केलेटर, 2 लिफ्ट, 2 प्रतीक्षालय कक्ष, वीआईपी लॉज,नए ऑफिस कक्षों की सिफ्टिंग कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग में नरीमन चौराहे तक स्टेशन से सड़क लिंक मिलान कार्य सहित फसाड आदि सुधारीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, वर्तमान तक दो प्रतीक्षालय, लिफ्ट एवं एक्सेलेटर आदि कार्य पूर्ण हो गए हैं। अन्य कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि इन सभी कार्यों को दिसंबर 2025 तक पूर्ण होना था, बरसात के कारण देरी हो गई अब फरवरी 2026 तक कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
सांसद श्री भट्ट ने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर कार्य पूर्ण हो इस हेतु अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। कहीं भी गलत कार्य होने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। सांसद श्री भट्ट ने कहा कि वह स्वयं भी समय समय पर आकार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुमाऊंनी शैली व झलक दिखे इस का विशेष ध्यान रखा जाय।
सांसद श्री भट्ट ने रेलवे विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में सभी कार्य फरवरी 2026 से पूर्व पूर्ण कर लीए जाएं कार्य में किस प्रकार की गुणवत्ता की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अवगत कराया कि माननीय प्रधानमंत्री जी की
प्राथमिकता में यहां के रेलवे स्टेशनों का सुधारीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं काठगोदाम रेलवे स्टेशन के साथ ही काशीपुर,लालकुआं रामनगर और रुद्रपुर रेलवे स्टेशनों के भी सुधारीकरण के कार्य गतिमान हैं।

इस दौरान स्टेशन में वर्षात में टपकती छत के संबंध में रेलवे के अधिकारियों से जानकारी लेने पर अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस पर परियोजना में छत मरम्मत का कार्य नहीं रखा गया है, इस कार्य को कराए जाने हेतु अलग से प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है इस संबंध में सांसद श्री भट्ट ने कहा कि वह भी छत मरम्मत के प्रस्ताव को परियोजना में सम्मिलित करने हेतु रेलवे मंत्रालय से स्वयं वार्ता एवं पत्राचार करेंगे ताकि छत की मरम्मत का कार्य भी इसी अवधि में हो सके।
निरीक्षण के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट, रेलवे के क्षेत्रीय मुख्य प्रबन्धक मोहम्मद सलीम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad