काशीपुर/ठाकुरद्वारा:उत्कृष्ट लेखनी के लिए दर्जनों पत्रकार हुए सम्मानित,’ठाकुरद्वारा प्रेस क्लब’ ने पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) में की विलय की घोषणा!

खबर शेयर करें -

‘यूपी उत्तराखंड की सीमा पर समारोह का आयोजन,भारी जमावड़ा’

काशीपुर/ठाकुरद्वारा। हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर पत्रकार प्रेस परिषद व प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वधान में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दर्जनों कलमकारों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर संगठन के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी विशेष रूप से मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख वीर सिंह कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पत्रकारिता के आदर्श गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि दुनिया भर में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है हिंदी। इसका महत्व व्यापक और बहुआयामी है। हिंदी न केवल संचार का माध्यम है बल्कि सांस्कृतिक सामाजिक और राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक भी है। वर्ष 1826 में पहली बार हिंदी समाचार पत्र उदंड मार्तंड प्रकाशित हुआ। इसलिए इस तारीख को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी तरह सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी ने कहा कि पत्रकारिता अनिवार्य रूप से सशक्तिकरण का एक साधन है। पत्रकार का काम मुख्य रूप से वर्तमान घटनाओं पर रिपोर्ट करना और मूल्यवान जानकारी साझा करना है। उन्होंने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप काफी बदल चुका है। उन्होंने क्षेत्र भर के तमाम पत्रकारों से एक प्लेटफार्म पर आने का आह्वान किया। इसी तरह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव ने भी मौजूद सभी साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनसे एकजुटता की अपील की। श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते वक्त के साथ पत्रकारिता काफी चुनौती पूर्ण हो गई है। तमाम जोखिम के बीच एक पत्रकार खबरों को संकलित करता है ऐसे में उसे साथियों का सहयोग और संबल मिले तो पत्रकारिता के सहारे समाज में और भी तमाम आमूल चूल परिवर्तन किये जा सकते हैं। मनोज श्रीवास्तव ने पत्रकार को समाज व सरकार के बीच की कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि वास्तविक पत्रकार का काम समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को समूल खत्म करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक लाना और उसे मूर्त रूप देने में सहयोग करना है। आयोजन के दौरान अजय सक्सेना ने बाकायदा मंच से विलय की घोषणा की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष के फैसले का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में बिजनौर बरेली मुरादाबाद दिल्ली समेत ….

उत्तराखंड के तमाम शहरों से बड़ी तादात में मौजूद पत्रकारों के अलावा क्षेत्राधिकारी पुलिस रुद्र कुमार, संगठन के जसपुर अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, डा गुलाब सिंह राणा, विजय जोशी, …..

दीपक शर्मा, हरि ओम अरोरा, उमेश कश्यप, मोहम्मद उस्मान, शरीफ अहमद, अजय सागर, एसपी सिंह, शहजाद सिद्दीकी, पीलीभीत जिला अध्यक्ष नदीम अहमद, आदि दर्जनों पत्रकार गण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad