ब्रेकिंग धारी: [भीमताल] नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी चार्ज संभालते ही एक्शन में,सी0एल0एफ0 दिशा का निरीक्षण किया गया, उन्होंने आउटलेट पर डिस्प्ले सामग्री की पैकेजिंग बेहतर बनाने के निर्देश! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

धारी /भीमताल 28 मई |नवनियुक्त
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड धारी में सी0एल0एफ0 दिशा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आउटलेट पर डिस्प्ले सामग्री की पैकेजिंग बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुरी का निरीक्षण किया जिसमें अभिलेखों पर 23 मरीजों का पंजीयन पाया गया तथा एक डिलीवरी केस रैफर की सूचना मिली, इस पर उन्होंने निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिन के रैफर केस को डिस्प्ले बोर्ड पर विधिवत् अंकित किया जाय। अस्पताल में दो डॉक्टर उपस्थिति मिले साथ ही अन्य सहायक कार्मिक उपस्थित थे, इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि पिछले छः माह का रैफर केस विवरण मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
इसके उपरान्त पॉली हाउस निरीक्षण में ग्राम प्रधान लदफोड़ा द्वारा बताया कि 50 हजार की लागत के पॉली हाउसों से प्रतिवर्ष औसतन 2.50 लाख रू0 की आमदनी हो जाती है मुख्य विकास निर्देश दिये कि डबाल लेबिल की खेती का प्रयोग में लगाकर आमदनी की गुणोत्तर वृद्धि करावें। निरीक्षण के दौरान चाय बोर्ड मटियाल का स्थलीय निरीक्षण जिस पर विभाग के कार्मिकों द्वारा अवगत कराया कि विकास खण्ड धारी से मनरेगा में युगपतिकरण के तहत क्रियान्वित योजना में गत वर्ष 22 हजार कि0ग्रा0 चाय पत्ती का तुड़ान करते हुए क्षेत्र के 53 काश्तकरों को रोजगार देकर मनरेगा 2290 मानव दिवस सृजित किये। लदफोंडा में ही स्वजल से निर्माणधीन शौचालय को स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि समयबद्ध तरीके से कार्य की गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, खण्ड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, सहायक खण्ड विकास उमाकांत पंत, एम0सी0 गंगववार के कृषि विभाग, उद्यान, स्वजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad