breaking Haldwani:जमरानी परियोजना के कार्यों से स्थानीय लोगों को जोड़ें अधिकारी, 2029 तक बांध परियोजना का कार्य हर हाल में पूरा करें: अजय भट्ट सांसद✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

नैनीताल -उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को जमरानी बांध परियोजना एवं टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय लोगों को परियोजना के कार्यों से जोड़ने के साथ 15 जून तक ग्राम डहरा-अमृतपुर सड़क तथा अमिया में मोटर पुल के निर्माण को पूरा कराने के निर्देश दिए।..

बांध क्षेत्र में पहुंचे सांसद भट्ट ने बांध परियोजना से जुड़े अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों को वर्ष 2029 तक बांध परियोजना का कार्य हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने अमिया गांव के पास बनाए जा रहे मोटर पुल का निर्माण कार्य शीघ्र कराने, डहरा गांव को भूस्खलन से बचाने, गांव में भूमि सुधार के कार्य कराने और परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की मांग की। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 90-10 के अनुपात में इस परियोजना के निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराई गई है। परियोजना का कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो। इसके लिए अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाएं। उन्होंने ग्रामीणों से भी बांध निर्माण के कार्य में सहयोग की अपील की। निरीक्षण के दौरान भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भीमताल ब्लाॅक के प्रशासक हरीश बिष्ट और अधिकारी मौजूद रहे।जून 2026 तक बन जाएंगी जमरानी बांध की दोनों टनल
जमरानी बांध …..

परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई ने सांसद को परियोजना के कार्यों की जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में दो टनलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जून 2026 तक टनल का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद नदी का डायवर्जन कर बांध का काम शुरू होगा। दावा किया कि जून 2029 तक यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा। कहा कि बांध परियोजना से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के अलावा यूपी के बरेली और रामपुर को भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बांध से बनने वाली झील में पर्यटन गतिविधियां संचालित होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad