ब्रेकिंग खुले ‘गंगोत्री धाम’ के कपाट, सीएम ने किए दर्शन; पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

‘चारधाम यात्रा का आज से श्रीगणेश हो गया है, गंगोत्री धाम कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। वहीं सीएम धामी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया, पूरा धाम हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा, उधर यमुनोत्री धाम जाने के लिए भक्तों का रेला निकलने लगा है ‘….

चारधाम यात्रा का आज से श्री गणेश हो गया है। गंगोत्री धाम कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। वहीं सीएम धामी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस पूरा धाम हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। उधर यमुनोत्री धाम जाने के लिए भक्तों का रेला निकलने लगा है विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम माँ गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाट मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए,केदारनाथ मंदिर को सजाने का काम शुरू
दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।मुख्यमंत्री धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंचे
गंगोत्री धाम के कपाट कुछ ही देर में खुलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंच गए हैं। जहां कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा उनका स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंचे
गंगोत्री धाम के कपाट कुछ ही देर में खुलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंच गए हैं। जहां कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा उनका स्वागत किया गया।यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में हजारों श्रद्धालुओं को पुलिस ने पुल के पास रोक दिया, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं में नाराजगी जताई। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि एक हजार करीब श्रद्धालुओं को सुबह यमुनोत्री की ओर भेज दिया गया है। शेष को सुरक्षा के लिहाज से रोका हुआ है। विभिन्न राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं का कहना है कि वह सुबह पांच बजे से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जानकीचट्टी में है।इस साल पहले से ही प्लान ए, बी और सी के आधार पर यातायात प्रबंधन किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न मार्गों पर भीड़ और अत्यधिक भीड़ होने पर वैकल्पिक मार्गों को चिह्नित किया गया है। इन पर अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।यमुनोत्री धाम रवाना होने से पहले मां यमुना की डोली अपने भाई सोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर में पहुंची। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर बढ़ते हुए मां यमुना के जयकारों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजद हैं।चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 217 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर इस बार कुल 624 सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय किया है। यात्रा मार्ग पर नौ एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इस साल पहली बार 10 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की मांग भी केंद्र सरकार से की गई है। सबसे महत्वपूर्ण यातायात प्लान को लेकर बार बड़ी तैयारियों का दावा किया गया है।विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। वहीं पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा हुई।

कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है।

बुधवार को कपाट उद्धघाटन के मौके पर माँ गंगा के दर्शन के लिए देश के विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुँचे। यहां श्रद्धालु ने मां गंगा की विग्रह मूर्ति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर गंगोत्री मंदिर परिसर को करीब 15 कुंटल फूलों से सजाया गया। अब श्रद्धालु 6 माह तक गंगोत्री धाम में मां गंगा की दर्शन कर सकेंगे।कुछ ही देर में खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट
मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली मुखबा गांव से मंगलवार पूर्वाह्न 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विग्रह डोली रात को भैरो घाटी में विश्राम किया। बुधवार सुबह अक्षय तृतीया पर मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंची। जहां विधिविधान के साथ सुबह 10:30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना की डोली सुबह शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई और धाम में पहुंचकर स्नान आदि के बाद 11.55 पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad