ब्रेकिंग चंपावत : पूर्णागिरि धाम में श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं को मिल रही बेहतर सुविधाएं, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये ‘मां पूर्णागिरि’ के दर्शन! Ashok Gulati editor in chief एक्सक्लूसिव

खबर शेयर करें -

[ जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशन में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए उचित व्यवस्था की गई है।]

चंपावत : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ पूर्णागिरि धाम में 15 मार्च 2025 से शुरु मेले के दौरान आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन कर चुके हैं। दर्शन करने वालों में 4,35,214 पुरुष, 3,61,200 महिलाएं, 1,08,440 वरिष्ठ नागरिक और 1,88,035 बच्चे शामिल हैं। मेले में श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, और श्रद्धा के साथ-साथ उत्साह का वातावरण भी लगातार बना हुआ है।

श्रद्धालुओं को मेले के दौरान उत्तम सुविधाएं प्रदान करने हेतु प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य शिविरों की स्थापना, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई के सघन प्रबंध, निर्बाध यातायात संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा गया है। मेला परिसर में श्रद्धालुओं को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा सभी व्यवस्थाओं का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशन में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए उचित व्यवस्था की गई है। विशेषकर वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ और पवित्र वातावरण में दर्शन का अवसर प्राप्त हो।….

प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मेला क्षेत्र में नियमों का पालन करें और व्यवस्था में सहयोग दें, ताकि सभी को सुरक्षित, सहज और सुखद दर्शन का अनुभव प्राप्त हो सके। प्रूणागिरि धाम की यह भव्य यात्रा भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव बन रही है….

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल और सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad