ब्रेकिंग काशीपुर [😯दुखद] भाजपा नेता प्रतिष्ठित व्यापारी दीपक अग्रवाल ने अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर अपनी लीला समाप्त कर ली, शहर में शोक की लहर+परिवार जनों में कोहराम मचा।

खबर शेयर करें -

मृतक दीपक अग्रवाल

काशीपुर [😯दुखद]। [ब्यूरो चीफ प्रकाश चन्द्र जोशी की रिपोर्ट ] भाजपा नेता प्रतिष्ठित व्यापारी दीपक अग्रवाल ने अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर अपनी लीला समाप्त कर ली , आज धनतेरस के की सुबह व्यापारी एवं भाजपा नेता की आत्महत्या की खबर जंगल की आग की तरह पूरे शहर में फैल गई, व्यापारी वर्ग आचार्य चकित रह गया, किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था, लोग उसके आवास की तरफ भागे। जानकारी के मुताबिक प्रतिष्ठित व्यापारियों और पूर्व भाजपा नेताओं ने अपने 32 बोर के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का वस्तुस्थिति का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस परिवार जनों से पूछताछ कर रही है गौरतलब है 46 वर्षीय दीपक अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और शहर के प्रसिद्ध मैंथा कारोबारी थे। आज उन्हें अपने कारोबारी छोटे भाई उदित अग्रवाल के साथ किसी काम से देहरादून जाना था। सुबह उठकर दीपक ने उदित को तैयार होने को कहा। थोड़ी देर बाद जब उदित ने दीपक के बच्चों से उसके बारे में पूछा तो दीपक अंदर नहीं थे। दीपक को ढूंढते हुए जब उदित बाहर आया तो लॉन में दीपक का खून से लथपथ शव वहां पड़ा हुआ था। दीपक दो भाइयों में बड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कारोबारी दीपक अग्रवाल के एक बेटा और एक बेटी है । आत्महत्या क्योंकि पुलिस इसकी जांच कर रही है, मधुर व्यवहार एवं मिलनसार व्यक्ति थे, पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad