Champawat: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला कार्यालय सभागार में कॉफी विथ डीएम कार्यक्रम का आयोजन किया गया@✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

‘ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, चम्पावत सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आई हुयी बालिकाओं के साथ वार्तालाप किया तथा विभिन्न विषयों तथा साथ कॅरियर सम्बन्धी विषयों पर बालिकाओं के प्रश्नों का उत्तर दिया”‘..

चंपावत :बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला कार्यालय सभागार में कॉफी विथ डीएम कार्यक्रम का आयोजन किया गया@✍️ Ashok Gulati editor in chief ….

live

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार चम्पावत में कॉफी विथ डीएम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, चम्पावत सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आई हुयी बालिकाओं के साथ वार्तालाप किया तथा विभिन्न विषयों तथा साथ कॅरियर सम्बन्धी विषयों पर बालिकाओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। कार्यक्रम में जनपद के तीन महाविद्यालयों तथा 18 इंटर कालेजों से लगभग 250 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों जिसमें बालिका शिक्षा तथा कॅरियर विकल्पों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय,राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं के साथ ही विगत दिनों जिले में अन्तर महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता कुल 56 छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, एपीडी विम्मी जोशी,सीओ वन्दना वर्मा, एसीएमओ रश्मि पंत,अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा,खाद्य निरीक्षक योगिता तिवारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad