रूद्रपुर 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर पहाड़गंज स्थित पूर्व ट्रचिंग ग्राउंड में नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर सभी को शुभकामना व बधाई दी, श्री भट्ट ने कहा कि लगभग 1 लाख टन और 30 फीट ऊँचे कूड़े के ढेर का निस्तारण कर जो आज यहां सुन्दर वातावरण बनाया गया!✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर पहाड़गंज स्थित पूर्व ट्रचिंग ग्राउंड में नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर सभी को शुभकामना व बधाई दी, श्री भट्ट ने कहा कि लगभग 1 लाख टन और 30 फीट ऊँचे कूड़े के ढेर का निस्तारण कर जो आज यहां सुन्दर वातावरण बनाया गया!✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief/जिसमें हम सब आज यहां बैठे है यह देश के इतिहास में स्वच्छता के प्रति संकल्प को पूरा करने का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होने कहा कि जो सबको लगता था कि असम्भव है उसे हमारी सरकार ने और यहां के प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी संगठनों ने टीम भावना के साथ कार्य कर इस असम्भव कार्य को सम्भव कर दिखाया। उन्होने इस कार्य के लिए जिलाधिकारी उदय राज सिंह व उनके पूरी टीम को बधाई दी। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को जो स्वच्छ भारत मिशन का नारा दिया है, यह उसका सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होने बताया कि जहां से लोग निकल नहीं पाते थे, लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया था उनको लगता था कि अब इसी कूडे़ के बीच में जिंदगी बीतेगी आज उसी स्थान पर हम सब इतना सुन्दर अयोजन कर रहें जो किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होने कहा कि भविष्य में इस स्थान को लेकर सरकार की जो प्लानिंग है वह बहुत ही अद्भुत है। इस स्थान को शहर का सबसे सुन्दर स्थान बनाने की योजना तैयार कर कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से शहर का सबसे बड़ ग्रीन बेल्ट भी इसी स्थान पर बनाया जायेगा। श्री भट्ट ने कहा कि पर्यावरण की साफ-सफाई किसी एक व्यक्ति की नही बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हमारे आस-पास का पर्यावरण दूषित न होने पाये और हम सब एक स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकें। उन्होने कहा कि हमारी सरकार सभी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व कार्य किये है जिसके अन्तर्गत किच्छा में एम्स का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है जो शीघ्र ही क्षेत्र की जनता को सुविधा देने के लिए तैयार हो जायेगा। उन्होने कहा कि बहुत जल्द कुमाऊँ में एक कैथ लैब की शुरूआत की जायेगी जिसके लिए हमारी सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि इतनी सुविधाओं के बाद यहां की जनता को दिल्ली-देहरादून जाने की आवश्यकता नही पडे़गी और गम्भीर मरीजों का तत्काल उपचार सम्भव हो सकेगा। उन्होने कहा कि मै आज इस कार्यक्रम के स्थल की पुरानी तस्वीरें और अब की नई तस्वीरें मा0 प्रधानमंत्री जी के पास ले जाऊंगा ताकि इस बेहतरीन कार्य का उदाहरण पूरे विश्व में जाना जाये।राइका बालिका इंटर कालेज फाजलपुर मैहरोला में चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10 की पिंकी को प्रथम, कक्षा 12 की अनु को द्वितीय, प्रीति को तृतीय, सरस्वती विद्या मंदिर रूद्रपुर में जूनियर वर्ग के निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 8 की नितिका को प्रथम, कक्षा 7 की मानसी डसीला को द्वितीय, जागृति को तृतीय व सीनियर वर्ग के निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 की अदिति अग्रवाल को प्रथम, कक्षा 10 की आकांक्षा कौशिक को द्वितीय व हिमांशु राठौर का तृतीय, चित्रकला कला प्रतियोगिता में कक्षा 8 के आदर्श कुमार को प्रथम, कक्षा 10 के अक्षत गोयल को द्वितीय व आयुष को तृतीय, गुरूनानक कन्या इंटर कालेज रूद्रपुर के निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की सिमरन श्रीवास्तव को प्रथम, डविना कौर को द्वितीय व छवि को तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 12 की संज्ञा त्रिपाठी को प्रथम, गीता को द्वितीय, कक्षा 8 की वैष्णवी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पाण्डेय, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, अनिल चौहान, योगेश वर्मा, विपिन जल्होत्रा, धनश्याम श्यामपुरिया, अरूण अग्रवाल, गुरमीत सिंह, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन दिवाकर पांडे, सचिव निर्मला मेहता, शिव कुवर सिंह, भुवन गुप्ता, शालूपाल, निमित शर्मा, मोहन खेड़ा, आयुष चिलाना, बब्लुपाल, सुशील चौहान आदि मौजूद थे।    

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad