breaking Champawat: ..’बाप रे बाप’!😯 जिला मजिस्ट्रेट नवनीत पांडे जी, ‘जान हथेली” पर रखकर आपदा ग्रसित क्षेत्रों का दौरा , ‘गजब की कार्य शैली”!!✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief Exclusive

खबर शेयर करें -

आपदा प्रभावित क्षेत्रों विविल, लोपड़ा, वलचौड़ा, पंथयूंड़ा, पंचेश्वर आदि क्षेत्रों का जान हथेली पर रखकर पैदल भ्रमण कर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया.”..>

चंपावत 17 सितंबर | जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने मंगलवार को जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों विविल, लोपड़ा, वलचौड़ा, पंथयूंड़ा, पंचेश्वर आदि क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग, के निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर किए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होने अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान तथा राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही क्षेत्र में आपदा प्रभावितों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व मांगों को सुना। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आपदा से हुए क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अधिकारियों को आपदा राहत के कार्यों को तत्परता व समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित राजस्व विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को आवशयक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्र में खाद्यान्न पैकेट व आपदा राहत राशि भी वितरित की।
जिलाधिकारी ने विविल में लक्ष्मी देवी पत्नी मोहन सिंह को आपदा के दौरान मकान क्षतिग्रस्त होने पर 1 लाख 5 हजार का चैक वितरित किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान एसएसबी कैंप में भी जाकर क्षेत्र में हुई क्षति की जानकारी ली।
इस दौरान जिलाधिकरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जो भी नुकसान हुआ है तत्काल उसमें राहत राशि वितरित करने के साथ ही पुनर्निर्माण के कार्यों में युद्ध स्तर पर किया जाये।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी सहित अन्य विभागो के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad