काशीपुर : भाजयुमो द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली में स्कूटी चलाकर यात्रा में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी!✍️ब्यूरो चीफ प्रकाश चन्द्र जोशी की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

काशीपुर,:
जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी/ काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने काशीपुर के किला मोहल्ला में भाजयुमो द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगा यात्रा का झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं सहित युवाओं स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर के किला मोहल्ला से महर्षि परशुराम चौक (समापन स्थल) तक तिरंगा यात्रा रैली में दो पहिया वाहन पर सवार यात्रा में प्रतिभाग करते नजर आए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया और अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आव्हान किया। मंत्री ने कहा कि तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन वीर शहीदों को स्मरण करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा एक्स कि तिरंगा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से आजादी के इस उत्सव में हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, निर्वतमान मेयर ऊषा चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरवेंदर चंडोक, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अभिनव कुमार, सरपाल चौधरी, जिलामंत्री अमित नारंग, राम मलहोत्रा, अमन गुप्ता, रीति नागर, वंश गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad