ब्रेकिंग किच्छा: [उधम सिंह नगर] क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा; ✔️घटना में शामिल महिला सहित एक युवक को किया गिरफ्तार$ ✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

केयर टेकर ही निकली हत्याकांड की मास्टर माइंड।*पुलिस ने घटना में शामिल महिला सहित एक युवक को किया गिरफ्तार!

किच्छा: [उधम सिंह नगर] क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा; ✔️घटना में शामिल महिला सहित एक युवक को किया गिरफ्तार$ ✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief | बीते दिनों पंजाबी मौहल्ला निवासी महिला की हत्या का आज पुलिस ने खुलासा किया है। हत्याकाण्ड में पुलिस ने एक युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं मामले का खुलासा करते हुये एसएसपी डां0 मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गत 29 जून को प्रातः पंजाबी मौहल्ला निवासी 64 वर्षीय विजय लक्ष्मी देवी पत्नी हरीश चन्द्र जायसवाल का शव उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। इस मामले में मृतका महिला के पुत्र आशीष जायसवाल द्वारा अपनी माता की हत्या का संदेह व्यक्त करते हुये पुलिस को तहरीर सौपी गयी थी। तहरीर में आशीष ने बताया कि घटना वाले दिन उनके पिता हरीश चन्द्र जायसवाल रिश्तेदारी में नोएडा गये हुये थे और माता उनकी घर पर अकेले ही थी। तहरीर में आशीष ने बताया था कि उसकी मम्मी अपने पास एक छोटी कपड़े की थैली रखती थी उसमें वह अपना सोने चांदी के जेवर व कुछ नकद पैसा रखकर सिरहाने पर रखती थी वह थैली भी गायब थी जिसके चलते उसे अंदेशा है कि किसी ने उक्त नगदी और सोने-चांदी के जेवर को लूटने की नीयत से उसकी मम्मी की हत्या की है। पुलिस ने आशीष की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुये जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आखिरकार मृतका विजय लक्ष्मी देवी के हत्यारों के गिरेबान तक पहुंच गई और हल्द्वानी-किच्छा रोड पर निर्माणाधीन जेल के सामने से सड़क किनारे से उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम पता अंजली शर्मा पुत्री श्रीकान्त शर्मा 291/24 निवासी पन्त कालोनी वार्ड नं 8 किच्छा तथा शिवम सक्सेना पुत्र अनिल सक्सेना निवासी ग्राम-चिनौर थाना सदर जिला-शाहजहाँपुर उ.प्र. उम्र 24 वर्ष बताया है। गिरफ्तार युवती और उसकी मॉ का मृतका विजय लक्ष्मी देवी के आवास पर पिछले कई वर्षो से आना-जाना था। पूछताछ की शुरूआत में अंजलि पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन दोनों ने मिलकर 28 जून की रात्रि मृतका विजय लक्ष्मी की कुशन व पायदान से मुंह व गलादबाकर हत्या कर दी और गले से सोने की चैन,हाथ से सोने की अंगूठी, पर्स जिसमें दो चांदी के सिक्के व 2500 रूपये नगद थे लूटकर ले गये। पुलिस ने उनकी निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त कुशन व पायदान और लूटा हुआ जेवर व नगदी भी बरामद किया है। मृतका विजय लक्ष्मी देवी भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मराज जायसवाल की भाभी थी। अंजली शर्मा का पंत कालोनी किच्छा में मकान बन रहा था। ……

kya kaha varishth police adhikshak ne aap bhi suniye

मकान बनाने के लेकर उसका कई लोगों की उधारी भी है और वह अजली शर्मा पर पैसे देने का दबाब बना रहे थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि उक्त उधारी को निपटाने के लिये उसने अपने साथी अनिल सक्सेना के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad