ब्रेकिंग देहरादून: पत्रकारों के हितों के लिए पत्रकार प्रेस परिषद प्रयासरत:: चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद✍️ नरेंद्र रावत की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

सैलाकुई :[देहरादून] पत्रकारों के हितों के लिए पत्रकार प्रेस परिषद प्रयासरत:: चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद✍️ नरेंद्र रावत की रिपोर्ट बड़े धूम से मनाया गया पत्रकारिता प्रेस दिवस । इस कार्यक्रम में देश अलग अलग राज्यों के पत्रकारों ने प्रतिभाग किया जिसमें की बतौर मुख्य अतिथि करुणेश जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन मथुरा ने शिरकत की व बताया कि हमारी संस्कृति अनुकरणीय है नई पीढ़ी को जागरूक करना बहुत जरूरी है आगे पत्रकार प्रेस परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद ने अवगत कराया कि जो भी पत्रकार ,वर्तमान में पत्रकार प्रेस परिषद से जुड़ता है व 20 से अधिक सदस्य बनाता है तो उसे व उसके परिवार को सरकार की ओर से 1 लाख रुपए का स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही सदस्य बनने पर 2 लाख 25 हजार का बीमा भी मुहैया कराया जाएगा अपने उद्बोधन में उन्होंने यह भी बताया कि प्रेस परिषद समाज में हो रहे पत्रकारों से साथ अन्याय, शोषण , दुर्व्यवहार के प्रति उनको सुरक्षा भी प्रदान करेगी। पत्रकार प्रेस परिषद कार्यकारी अध्यक्ष रवि अरोड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार पत्रकारों की हितों को नजरअंदाज न करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्यापार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष शर्मा जी ने अवगत कराया कि पत्रकार समाज का एक आइना होता है इसलिए उनके अधिकारों का संरक्षण जरूरी है। कार्यक्रम में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता सुमित चौधरी ने सभी पत्रकारों को शुभ कामनाएं प्रेषित की। लोकगायक मनमोहन बधाणी संस्था ने भी पंजाबी एवम् गढ़वाली संस्कृति पर आधारित गीतों की प्रस्तुती दी। साथ ही शिवालिक एकडेमी स्कूल एवं युधिष्ठिर पब्लिक स्कूल के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक एवम् मेधावी छात्र छात्राओ को सम्मानित भी किया गया। अलग अलग राज्यों से पहुंचे पत्रकारों समेत कुल 74 विभूतियों को परिषद द्वारा सम्मानित भी किया गया। जिनमें चिरंजीवी लाल, रूमी राम जैसवाल,अनिल सती, ….

अशोक शर्मा, एस पी सिंह, नितेश उनियाल, दिलीप गुप्ता, आदि हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सूचना इंडिया चैनल के पत्रकार नरेंद्र रावत एवम् डॉ जितेंद्र सिंह बुटोइया द्वारा किया गया। इस मौके पर लगभग 150 लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad