ब्रेकिंग रीठा साहिब: [चंपावत]💥शुरू हुआ ऐतिहासिक तीन दिनी जोड़ मेला!✍️ अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ/गुड्डूखान ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट :>लाइव

खबर शेयर करें -

रीठा साहिब: [चंपावत]💥शुरू हुआ ऐतिहासिक तीन दिनी जोड़ मेला!✍️ अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ/गुड्डूखान ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट :>लाइव जनपद चंपावत की लधिया तथा रतिया नदी के संगम पर स्थित सिक्कों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब के सालाना जोड़ मेले- 2024 को गुरु ग्रंथ साहिब पाठ की लड़ी के साथ जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे द्वारा शुभारंभ किया गया।
इस दौरान *जिलाधिकारी ने श्री रीठा साहिब दरबार में मत्था टेक जनपद की खुशहाली की कामाना की।
*जिलाधिकारी ने रीठा साहिब में आयोजित जोड़ मेले की सभी को लख-लख बधाइयां देते हुए कहा कि यह मेला सभी के जीवन में नव सृजन व उमंग लेकर आए।* साथ ही उन्होंने कहा की गुरू नानकदेव जी की पवित्र शिक्षाएँ सभी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह समाज को एकजुट करने का काम करती हैं। भाईचारे और सद्भाव की भावना के साथ-साथ गुरु महाराज की पवित्र शिक्षाएँ हम सभी को जीवन को सकारात्मक रूप से जीने की प्रेरणा भी देती हैं।
नानक जी ने प्रत्येक व्यक्ति को स्वाभिमान पर आधारित जीवन जीने के प्रति जागरूक किया तथा भारतीय समाज एवं संस्कृति को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान की।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने लोहाघाट से रीठा तक विभिन्न क्षेत्र जहां- जहा श्रद्धालुओं हेतु भक्तजनों के द्वारा लंगर लगाए जाते हैं उन स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। लंगर में जल संस्थान द्वारा पेयजल टैंकरों की व्यवस्था की गई है।

मेले के उद्घाटन के पश्चात् जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्रांतर्गत निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग को अस्थाई लकड़ी के पुल को ठीक करने के निर्देश दिए साथ ही सीएनडीएस को अस्थाई वाहन पार्किंग स्थल का विस्तार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को मेला क्षेत्र अंतर्गत नियमित साफ सफाई रखने की निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पांडे ने कहा कि तीन दिवसीय इस जोड़ मेले में प्रशासन की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के साथ संयुक्त रूप से मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु सहयोग किया जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु जगह-जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं तथा यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुलभ बनाए जाने हेतु विशेष प्रयास व व्यवस्थाएं की गई हैं, गुरुद्वारा मेला परिसर में अस्थाई पार्किंग का निर्माण किया गया है। लधिया एवं रतिया नदी के संगम पर श्रद्धालुओ के स्नान हेतु कच्चा बन्धा स्नान की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में विशेष सफाई व्यवस्था हेतु अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती और शौचालयों का निर्माण कराया गया है आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कैंप गुरुद्वारा में ही लगाया गया है साथी एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक श्री रीठा साहिब बाबा श्याम सिंह ने कहा कि पुलिस और प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय जोड़ मेले में पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया।
इस दौरान पुलिस …..

रीठा साहिब में शुरू हुआ ऐतिहासिक तीन दिनी जोड़ मेला।

अधीक्षक अजय गणपति, खंड विकास अधिकारी पाटी सुभाष लोहनी, तहसीलदार बी एस कठायत, थाना अध्यक्ष रीठा प्रताप सिंह नेगी,टी एस आई ज्योति प्रकाश, दिल्ली से आए कारसेवा प्रमुख बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, नानकमत्ता से बाबा रविन्द्र सिंह, रीठा साहिब से श्याम सिंह,मुख्य ग्रंथी अजीत पाल सिंह, अजीत सिंह, मलकीत सिंह सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह विभिन्न विभागों के अधिकारी श्रद्धालु व अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad