बिग ब्रेकिंग नई दिल्ली ‘ये जीते तो योगी को हटाएंगे, इन्होंने अपने नेताओं का सफाया किया, इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी, दिल्ली को पूर्ण दर्जा दिया जाएगा: केजरीवाल

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद आज से केजरीवाल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इससे पहले सीएम केजरीवाल पत्नी के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। मंदिर में दर्शन के बाद पार्टी कार्यालय में केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

>मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए है: केजरीवाल:
केजरीवाल ने कहा कि हमारा देश 4000 हजार साल पुराना है। जब भी देश में किसी ने तानाशाही की कोशिश की है। जनता ने उसे बाहर कर दिया। मैं उनके खिलाफ लड़ रहा हूं। देश के 140 करोड़ लोगों से भीख मांग रहा हूं। देश को बचा लो। सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन दिए हैं। मैं पूरे देश में घूमूंगा। मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए है। ये लोग इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि आप का प्रधानमंत्री कौन होगा। हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि आप का प्रधानमंत्री का दावेदार कौन है। पहले योदी को निपटाएंगे फिर फिर अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। ये मोदी की गारंटी कौन पूरी करेगा। क्या अमित शाह पूरी करेंगे। 4 जून के बाद भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, यूपी और दूसरे राज्यों में इनकी सीट घट रही हैं। देश में इंडिया घटबंधन की सरकार बनाएगी|

मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं; केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि मैं 140 करोड़ लोगों का साथ चाहता हूं। इस देश को बचाना है। मैं लोकतंत्र को बचाना चाहता हूं। मैं मंत्री, मुख्यमंत्री बनने नहीं आया नौकरी छोड़कर यहां आया हूं। मेरा देश के लिए सबकुछ कुर्बान है। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं आपका पीएम कौन होगा। पीएम मोदी 17 सितंबर को पार्टी से रिटायर्ड हो जाएंगे। अमित शाह को पीएम बनाएंगे। मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं

भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया: केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़नी है तो केजरीवाल से सीखो। मैंने अपने नेता को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई को सौंप दिया था। तानाशाह जनतंत्र खत्म करना चाहता है। देश को तानाशाह से बचाने का वक्त है। भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया है। मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को रिटायर किया गया। इन्होंने रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल की राजनीति को खत्म कर दिया है। अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में यूपी का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। जो तानाशाही है। देश के सभी नेताओं को पीएम खत्म करना चाहते हैं।

योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेगी भाजपा’
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मानते हैं कि भाजपा को चुनौती आम आदमी पार्टी देगी। पीएम मोदी ने एक खतरनाक मिशन शुरू किया है और वो है वन नेशन वन लीडर। दो स्तर पर यह चल रहा है। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ साजिश रची जा रही है। यूपी के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करने की साजिश की जा रही है। भाजपा जीत जाएगी तो योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेंगे

भाजपा पर बरसे सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबको मेरा प्रणाम। 50 दिन बाद सीधा जेल से आपके पास आया हूं, अच्छा लग रहा है। बजरंगबली की कृपा है। आप के शीर्ष नेताओं को जेल भेजा गया। आप कुचलने में पीएम ने कसर नहीं छोड़ी। मेरे को इन्होंने जेल भेज दिया। सबसे चोर लोगों को इन्होंने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। पंजाब के मुख्यमंत्रीभगवंत मान ने कहा कि हमारी चुनौती बड़ गई है। अब 18 घंटे काम करना होगा। 4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना सरकार नहीं बन पाएगी। कुछ लोग ने संकट के समय हमे छोड़ दिया लेकिन जो सच्चे है वो साथ है। केजीरवाल देश के सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्हें कल जमानत मिली। आज पूरा देश जानना चाहता है कि अरविंद देश की राजनीति को क्या दिशा निर्देश देना चाहते हैं। मैं कई जगह पर गया और कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नही है एक सोच हैं। पहले तीन राउंड में मोदी जी को लग गया है की इस बार बेड़ा पार नहीं होगा।

‘अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ी गई है’
भगवंत मान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि तीन चरण में भाजपा जान गई है कि 400 पार नहीं बल्कि बेड़ा भी पार नहीं हो रहा है। 25 मई बीजेपी गई। भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है। अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ी गई है। चुनाव के लिए 20 दिन बचे हैं। भाजपा और कांग्रेस का पंजाब से सूपड़ा साफ होगा। पूरे देश में इंडिया गठबंधन जीतेगा। देश से तानाशाही हटाने का काम केजरीवाल ने किया है।

केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं सोच हैं: मान
मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम केजरीवाल अब पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हैं। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ खड़े होने वाले का धन्यवाद देता हूं। केजरीवाल के साथ जो हुआ वो पूरे देश ने देखा है। केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं सोच हैं।सीएम अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद केजरीवाल पार्टी कार्यालय की ओर रवाना हुए हैं।

पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर से बाहर आए केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाहर आए। सीएम के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad