दिल्ली: 😲कई मेट्रो स्टेशन बंद सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगले आदेश तक बंद रहेगा@🙄विपक्षी दलों ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की भी घोषणा की है$

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: ब्यूरो चीफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। जिसके चलते दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।..

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप पार्टी पीएम आवास का’घेराव’ कर रही है। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास पहुंच गए। जिन्हें हिरासत में लेकर बसों में भर दिया गया है।

पांच मिनट के अंदर इस जगह को खाली करें: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने आप प्रदर्शनकारियों के लिए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर घोषणा की। पुलिस ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है और पांच मिनट के अंदर इस जगह को खाली कर दिया जाना चाहिए।सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप पार्टी पीएम आवास का’घेराव’ कर रही है। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास पहुंच गए। जिन्हें हिरासत में लेकर बसों में भर दिया गया है।

पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया है।

आप नेता हरजोत सिंह बैंस हिरासत में
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप के पीएम आवास घेराव के विरोध के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर धारा 144 लागू की। साथ ही आप को प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।: शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP के पीएम आवास ‘घेराव’ के विरोध के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया।

दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद
सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगले आदेश तक बंद रहेगा।

31 मार्च को रामलीला मैदान में विपक्ष की विशाल रैली
आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार यानी आज पीएम आवास के घेराव की योजना बनाई है। वहीं, सभी विपक्षी दलों ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की भी घोषणा की हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad