लोहाघाट चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा, लोहाघाट(चंपावत) में रात्रि चौपाल लगाई@

खबर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा, लोहाघाट(चंपावत) में रात्रि चौपाल लगाई
  • मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से किया सीधा जन संवाद।
  • गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर सीएम ने ग्रामीणों को दिया स्वरोजगार का संदेश।

लोहाघाट चंपावत विशेष संवाददाता “गांव चलो अभियान“ अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के ’ग्राम ठाटा (वि0ख0 लोहाघाट) दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का गुमदेश की क्षेत्रीय जनता द्वारा  भव्य स्वागत किया गया। वही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई जनता अपने मुख्यमंत्री का स्वागत करने उमड़ी।

अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी जनता के बीच नन्हे बच्चों से भी रूबरू हुए और उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओ से रूबरू हुए। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे काम को आमजन के बीच बैठकर ही समझा जा सकता है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान व सभी पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ हर गांव, हर परिवार तक पहुंचाए जाने पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घर-घर तक आज रसोई गैस पहुंच गई है। साथ ही अब घर-घर शुद्ध पानी पहुंच रहा है।

ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि हमें पहले फोला (गगरी) लेकर सुबह 3 बजे पानी लेने जाना पड़ता था पर अब घर पर ही पानी आ गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आयुष्मान योजना लाए जिसमे 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। जहा पहले पैदल चलकर जाना पड़ता था वहा आज गांव गांव में सड़क सुविधा हो रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ कर और अधिक सशक्त बनाए जाने के लिए लखपति दीदी योजना पर कार्य किया जा रहा है। राज्य के अंतर्गत रोजगार के साथ ही युवा स्वरोजगार की ओर बढ़े। इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने हेतु कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यह जनपद राज्य के साथ-साथ पूरे देश में एक आदर्श जिले की मिसाल बने। मुख्यमंत्री ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’राज्य के अंतर्गत होमस्टे को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने धारा 370 को खत्म कर कश्मीर के लोगों को देश की मुख्यधारा से जोड़ा है।  तीन तलाक को खत्म कराया। भगवान श्री राम को टैंट से उनके असली घर में विराजमान कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि उत्तराखंड में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून लाएंगे। राज्य सरकार ने  समान नागरिक संहिता विधेयक पास कर प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सहयोग से ही यह इतिहास बनाने का मौका मिला। हमने जो कहा वह किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad