हल्द्वानी संवाददाता डीएवी स्कूल की अध्यापिका आज विश्व विख्यात कवि सम्मेलन में आज करेंगी काव्य पाठ
समरणीय है कि दुनिया का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन हिंदी* है कि की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर* , अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक अनवरत जारी है। इस सम्मेलन को बुलंदी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसे हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। उक्त आयोजन में डीएवी स्कूल हल्द्वानी की अध्यापिका मुन्नी पंत आज रात 8 बजे से काव्य पाठ करेंगी। मुन्नी पंत के लेख व कविताएं कई पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं । पूर्व इनको हिंदी में लेखन के लिए आकाशवाणी केंद्रों द्वारा भी सम्मानित किया गया है। बुलंदी संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजा पुरी और …..

संरक्षक कवि पंकज प्रकाश द्वारा इस विश्व रिकॉर्ड को सफल बनाने के लिए दुनिया भर के सैकड़ों कवियों को आमंत्रित किया है। यह संस्था निस्वार्थ भाव से कलाकारों को मंच प्रदान करती है। इससे पहले भी 400 घंटे का अनवरत कवि सम्मेलन का आयोजन करके इस संस्था ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।






















































