हल्द्वानी:😲अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक साल से ज्यादा बीत जाने के उपरांत भी अभी तक न्याय नही मिल पाने से गुस्साये महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर कड़ा विरोध व्यक्त किया$

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी :9 जनवरीl विशेष संवाददाता

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक साल से ज्यादा बीत जाने के उपरांत भी अभी तक न्याय नही मिल पाने से गुस्साये महिला कांग्रेस ने आज महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर कड़ा विरोध व्यक्त किया।
महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने कहा कि 1 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक भाजपा सरकार द्वारा VVIP व्यक्ति का नाम नही उजागर करना बेटी अंकिता के साथ अन्याय है।
अंकिता के पिता जी और माताजी द्वारा जब उस VVIP व्यक्ति का नाम सार्वजनिक किया जा चुका है उसके उपरांत भी अभी तक उस VVIP व्यक्ति जो भाजपा का वरिष्ठ नेता बताया जा रहा है जिसका नाम अजय कुमार बताया जा रहा है उसके खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्यवाही ना होना भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को दर्शाता है।
वरिष्ट उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, रत्ना श्रीवास्तव, भगवती बिष्ट, मंजु पांडे, गीता बहुगुणा, भागीरथी बिष्ट, मुन्नी पन्त, सीमा भटनागर, बिमला, कनक, मीमांशा आर्या, राधा चौधरी ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ का नारा देती है जबकि सच्चाई ये है कि भाजपा से बेटी बचाओ इनका असली नारा है।
पुतला दहन करने के साथ सभी जे एक स्वर में भाजपा सरकार को चेताया कि तुरंत उस VVIP व्यक्ति अजय कुमार को अगर गिरफ्तार नही किया गया तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad