बिग ब्रेकिंग देहरादून: मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं0 धीरेन्द्र शास्त्री को बताया सनातन संस्कृति का संरक्षक@👉मुख्यमंत्री ने पीठाधीश्वर पं0 धीरेन्द्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद $👉 अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

देहरादून 04 नवंबर, अशोक गुलाटी editor-in-chief

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं0 धीरेन्द्र शास्त्री को बताया सनातन संस्कृति का संरक्षक

परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीठाधीश्वर पं0 धीरेन्द्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने पं0 धीरेन्द्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हे सनातन संस्कृति का संरक्षक बताया। वे हमारी सनातन संस्कृति के संरक्षक के रूप में भारत की सही पहचान को भावी पीढी तक पहुंचाने का दायित्व निर्वहन कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने ठीक ही लिखा है कि बिनु सत्संग विवेक न होई, रामकृपा बिनु सुलभ न सोई। अथार्तः सत्संग के बिना विवेक नहीं होता और श्री रामजी की कृपा के बिना सत्संग सहज नहीं मिलता। ठीक उसी प्रकार संपूर्ण विश्व को ज्ञान, दर्शन, आध्यात्म और संस्कृति से परिचित कराने वाले पूजनीय धीरेंद्र शास्त्री जी के माध्यम से आज उन्हें इस दिव्य दरबार में बालाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था को साझा करने का एक अप्रतिम अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे पावन दरबार में हाजिरी लगाने का सौभाग्य विरले लोगों को ही प्राप्त होता है और इसमें भी यदि महाराज श्री का आशीर्वाद मिले तो इसका आशीष कई गुना बढ़ जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम आयु में  बजरंग बली ने महाराज जी पर कृपा की यह किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं है। महाराज जी के पास हमेशा बजरंगबली की प्रतिमा होती है, यह इस बात का प्रमाण है कि जिसके पास भगवान श्रीराम की भक्ति की शक्ति होगी उस पर हमेशा बजरंगबली का आशीर्वाद रहेगा।

उन्होंने कहा कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और जहां भी उनका दिव्य दरबार लगता है वहां हनुमान जी का वास स्वतः ही हो जाता है। आज दुनियाभर में दिव्य दरबार लगाकर महाराज जी, भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान करते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए एकजुट होना ही होगा और इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना होगा जिससे आने वाली पीढ़ी सनातनी मूल्यों से परिचित हो सके। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व रूप से सनातन संस्कृति का परचम पुनः संपूर्ण विश्व में लहरा रहा है। हमारी आस्था के केन्द्रों का इतिहास और महत्व उसी गौरव के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसके साथ इसे किया जाना चाहिए था। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन कर तैयार होने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में यह स्वर्णिम कालखंड भारत की  सांस्कृतिक-आध्यात्मिक चेतना के पुनरोत्थान का कालखंड है। आज भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर आरूढ़ होकर समूचे विश्व का मार्गदर्शन करने के लिये तत्पर है। आज प्रधानमंत्री जी, के महान विचारों पर चलकर ही उत्तराखण्ड विकास की राह पर अग्रसर है मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मार्गदर्शन में शीघ्र ही हम उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने में सभी के सहयोग से अवश्य सफल होंगे।….

. 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं0 धीरेन्द्र शास्त्री का मुख्यमंत्री आवास आगमन पर उनका स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व

ढोल नगाड़ों की थाप के साथ हुआ स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के साथ जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों की थाप और जय श्रीराम के नारों के साथ भक्तों ने उनका स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम स्थल श्रीराम और हनुमान के भजनों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के लिए भक्त शुक्रवार से जुटने शुरू हो गए थे।
बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे दूर-दूर से

उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों से भक्त दून पहुंचे। सुबह से ही महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग दरबार शुरू होने का इंतजार करते रहे। सहारनपुर निवासी सूरज कटारिया ने बताया की वह बाबा के पहली बार दर्शन कर रहे हैं। उनकी आस्था है की उनकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी।

आईएसबीटी निवासी वसंती देवी ने बताया कि वह चार बार बाबा के दर्शन कर चुकी हैं। इस बार भी बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। ऋषिकेश की दीपा नेगी ने कहा कि बाबा के दर्शन की काफी समय से इच्छा थी। नारियल बेचने वाली महिला ने बताया कि वह बाबा की नगरी से 25 किलोमीटर दूर से हैं। वह शुक्रवार की रात को ही देहरादून आ गई थीं।

ये भी पढ़ें…Bageshwar : दून में सजे दरबार में बोले धीरेंद्र शास्त्री-पर्चा तो बहाना है, असल में तुम्हे सनातनी बनाना है।

पुलिस की रही कड़ी पहरेदारी

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार से ही मंथन शुरू कर दिया था। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर दोपहर बाद जीरो जोन बना दिया गया था। आसपास सभी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। बैरिकेडिंग लगाकर यातायात डायवर्ट कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल के साथ ही आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad