breaking Dehradun:एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने 💥मा0 प्रधानमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान शिलान्यास एवं लोकर्पित की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की@✍️अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

देहरादून 20 अक्टूबर, अशोक गुलाटी editor-in-chief

  • एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान शिलान्यास एवं लोकर्पित की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा शिलान्यास एवं लोकर्पित की गई योजनाओं की क्रियान्वयन की  नियमित मॉनिटरिंग प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा
  • विभागों को कागजी प्रक्रियाओं को कम से कम समय में पूरा करने की नसीहत
  • अधिकारियों को अन्तर्विभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
  • चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मानसखण्ड मंदिरों एवं आदि कैलाश हेतु प्रोत्साहित करने हेतु लोक निर्माण विभाग को गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के निर्देश
  • उत्तराखण्ड के 51 सीमांत गांवों के विकास के लिए संचालित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की सीधी मॉनिटरिंग एवं प्रत्येक सप्ताह समीक्षा गृह सचिव भारत सरकार द्वारा
  • पर्यटन विभाग द्वारा आदि कैलाश व ओम पर्वत की यात्रा हेतु बेहतर सुविधाएं व कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु आईटीबीपी के साथ एमओयू……

     बैठक में एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने ग्राम्य विकास विभाग को राज्य में रिवर्स पलायन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किये जाने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य में बी पी एल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत वर्ष 2022-23 में 40 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया। वर्ष 2023-24 में 50 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाये जाने का लक्ष्य है तथा 2025 तक एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव ने खेल विभाग को ओलम्पिक, एशियन गेम, कॉमनवेल्थ गेम व अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों हेतु पुरस्कार एवं बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।बैठक में सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री सचिन कुर्वे, अपर सचिव श्री विनीत कुमार, श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad