breaking Champawat: 😲कौन कहता है ‘चिराग तले अंधेरा” नहीं होता?🙄शिक्षा अधिकारी विहीन हुआ; मुख्यमंत्री का जिला चंपावत 13 मे से 11पद पड़े रिक्त@👁️सुंदर बहादुर ब्यूरो चीफ ‌की रिपोर्ट एक्सक्लूसिव:- रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

चंपावत। ‌सुंदर बहादुर ब्यूरो चीफ ‌की रिपोर्ट एक्सक्लूसिव:- रिपोर्ट कौन कहता है कि ‘चिराग तले अंधेरा” नहीं होता है ;यह प्रमाणित कर दिया है मुख्यमंत्री का जिला चंपावत शिक्षा अधिकारी विहीन चल रहा है; जिस कारण जिले की शिक्षा व्यवस्था चरमराने लगी है जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन चंपावत ने संगठन जिला अध्यक्ष रमेश देव के नेतृत्व में डीएम चंपावत नवनीत पांडे से मिलकर एक ज्ञापन दिया है । दिए गए ज्ञापन के मुताबिक

तथा शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में वर्तमान समय में मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित अन्य शिक्षा अधिकारियों के 11 रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग करते हुए डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा शनिवार को मीडिया को जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष रमेश देव ने कहा चंपावत मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है लेकिन यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित 11 शिक्षा अधिकारियों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं जिसका असर सीधे जिले की शिक्षा व्यवस्था में पड़ रहा है देव ने कहा जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारी ,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ,लेखाधिकारी शिक्षा , चंपावत और लोहाघाट ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी, लोहाघाट पाटी व बाराकोट ब्लॉक के उप शिक्षा अधिकारी तथा डाइट लोहाघाट के प्राचार्य का पद लंबे समय से खाली चल रहा है देव ने कहा इसका असर जिले के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में पड़ने लग गया है देव ने बताया शिक्षा अधिकारियों की कमी होने से शिक्षा व्यवस्था निगरानी और नियंत्रण में असर पड़ा है क्योंकि जिले के 781 विद्यालय में 57000 से अधिक छात्र छात्राएं अध्यनरत है तथा इसी मांह परीक्षाएं भी होनी है वहीं जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री धामी से छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द चंपावत जिले में शिक्षा ……

क्या कहना है रमेश सिंह देव जिला अध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन चंपावत

अधिकारियों की नियुक्ति की मांग की है।

जिला अध्यक्ष देव ने बताया अगर जल्द जिले में शिक्षा अधिकारियों के रिक्त पद नहीं भरे गए तो अभीभावको को साथ लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad