ब्रेकिंग पिथौरागढ़ (अपडेट) प्रधानमंत्री ने मंदिर में शंख ध्वनि कर पूजा अर्चना की, डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की@

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश पहुंचे, प्रधानमंत्री का बेस कैंप में सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया, बेस कैंप से प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर पहुंचे, यहां पर रंगा समाज के लोगाें ने पीएम को पारंपरिक परिधान रंगा व्यंथला पहनाया, पुजारी ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया, इसके बाद उन्होंने मंदिर में शंख ध्वनि कर पूजा अर्चना की, डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की, इसके बाद व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए। उन्होंने यहां पर बनाए गए ध्यान स्थल से ध्यान भी लगाया, इसके बाद गुंजी के लिए रवाना हुए।  पीएम गुंजी में लोगों से बातचीत करेंगे और स्टाल का निरीक्षण करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ आदि कैलाश यात्रा के लिए पहुंचे है। पीएम मोदी ने अपने भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। यहां उन्होंने शंख, डमरू और दिए जलाकर पूजा अर्चना कर जगत के कल्याण की कामना की। पीएम मोदी अलग ही अंदाज मं नजर आ रहे है। आध्यमिक रूप से स्थानीय वेशभूषा से भावविभोर कर दिया। सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा का वीडियो खूब वारयल हो रहा है।प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद गूंजी में आइटीबीपी, सेना और बीआरओ के जवानों के साथ बातचीत करेंगे, साथ ही स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात भी करेंगे, स्थानीय लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। साथ ही क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे।….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रशासन पुलिस के आलाधिकारी मौजूद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad