बिग ब्रेकिंग जागेश्वर धाम: (अल्मोड़ा) 🌷प्रधानमंत्री जी को मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित हेमंत भट्ट सहित 11 आचार्य / पुरोहित स्वस्तिवाचन कर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देंगे@💥 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है धाम#👁️अशोक गुलाटी editor-in-chief exclusive :- रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

जागेश्वर धाम: (अल्मोड़ा) (अशोक गुलाटी editor-in-chief) प्रधानमंत्री जी के जागेश्वर धाम आगमन पर मंदिर गेट पर उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री स्वागत करेंगे; जागेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित हेमंत भट्ट सहित 11 आचार्य / पुरोहित स्वस्तिवाचन कर ‘प्रधानमंत्री जी’ को आशीर्वाद देंगे; तत्पश्चात प्रधानमंत्री जी श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर हनुमान जी, माता पुष्टि देवी, मृत्युंजय व केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए परिक्रमा करते हुए वापस आयेंगे। पूरा कार्यक्रम लगभग 25 मिनट तक चलेगा; इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है; जिला प्रशासन ने आज से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की रोक लगा दी गई है; परसों प्रातः गुरुवार (12 अक्टूबर ) से लोकल व्यक्ति के लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम समाप्ति तक आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी; नीचे में जो आपको हम महत्वपूर्ण “ज्योतिर्लिंग” ‘जागेश्वर महादेव’ दिखा रहे हैं; भारत के प्रधानमंत्री यहीं पर बैठकर पूजा अर्चना करेंगे; इससे पूर्व इतिहास में पहली बार मंदिर के मुख्य पुजारी सहित 11 आचार्य / पुरोहित का जांच एजेंसियों ने कोरोना टेस्ट; ब्लड ग्रुप; व टेस्ट पुलिस वेरीफिकेशन; आधार कार्ड सहित सभी की बरकी से जांच की गई;मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित हेमंत भट्ट ने देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल हेड अशोक गुलाटी को बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को को प्रातः 10:30 11:00 के लगभग बजे पहुंचेंगे करीब 25 मिनट तक पूजा में भाग लेंगे उनके साथ केवल दिल्ली से आया हुआ फोटोग्राफर रहेगा; बाकी किसी की भी अंदर आने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आने के 3 घंटे पूर्व पूजा स्थल पर पुजारी सहित 11 आचार्य बैठ जाएंगे; कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ही मंदिर परिसर से बाहर आ सकेंगे। उन्होंने बताया कि इतिहास में पहली बार इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं ; आज तक हमने पूरे जीवन में इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कभी नहीं देखी थी; जबकि यहां सुप्रीम कोर्ट के माननीय जज सहित देश विदेश से भी बड़े-बड़े नेता यहां पर दर्शन करने हेतु आ चुके हैं। इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंदिर परिसर में पहुंचकर व्यवस्था को दिखा; उन्होंने एक विशेष भेंट में बताया कि ‘प्रधानमंत्री जी’ की यात्रा उत्तराखंड के इतिहास में अति महत्वपूर्ण दौरा है उत्तराखंड में विकास को और पंख लगेंगे …

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने क्या कहा आप भी सुने

उन्होंने एक विशेष भेंट में बताया कि प्रधानमंत्री जी की यात्रा उत्तराखंड के इतिहास में अति महत्वपूर्ण दौरा है इससे इस दौरा से उत्तराखंड में विकास को और पंख लगेंगे। प्रधानमंत्री जी के दौरे को लेकर उत्तराखंड में लोगों में अभूतपूर्व उत्साह है। पूरी बातचीत आपको हम अगले अंक में बताएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad