बिग ब्रेकिंग पिथौरागढ़:😲धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान बोलेरो के ऊपर गिरी; 😩 नो की दर्दनाक मौत; सात की डीएम ने पुष्टि की#अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: दिल दहला देने वाली बेहद ही दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। डीएम पिथौरागढ़ रीना जोशी ने देवभूमि न्यूज़ माया न्यूज़ पोर्टल चैनल editor-in-chief से 7 लोगों के मरने की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि बाकी विवरण शीघ्र आपको दे देंगे; उधर विवरण के मुताबिक पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो दब गई ।बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को वापस लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। ध्यान देने की बात यह है कि धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज से खतरनाक है। इस सड़क पर कम से कम 50 स्थान ऐसे हैं जहां से सुरक्षित निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है। पूर्ण विवरण की प्रतीक्षा है।

रीना जोशी जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad