बिग ब्रेकिंग 😲हरिद्वार: जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में कर्मचारियों ने आत्महत्या की; हड़कंप मचा@मृतक आश्रित मैं 1 साल पूर्व नौकरी लगी थी+

खबर शेयर करें -

हरिद्वार विशेष संवाददाता विश्व विख्यात धार्मिक नगरी के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में एक युवा कर्मचारी ने सोमवार की रात्रि आत्महत्या कर अपनी लीला समाप्त कर ली;मृतक आश्रित मैं 1 साल पूर्व नौकरी लगी थीl विवरण के मुताबिक रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने कार्यालय में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सूचना सहायक लिखित ने कार्यालय में आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक कर्मचारी का नाम कमल कुमार बताया जा रहा है कमल कुमार की आत्महत्या की खबर फैलते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कमल कुछ दिनों से परेशान बताया जा रहा था। उधर ,इस घटना के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा हरिद्वार तहसील में आयोजित होने तहसील दिवस को स्थगित कर दिया है।…..

पुलिस के अनुसार, कमल कुमार (28 वर्ष) पुत्र परागीलाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक (सूचना सहायक) के पद पर तैनात था। मृतक आश्रित के तौर पर वह विभाग में भर्ती हुआ था। सोमवार को सभी कार्यालय से छुट्टी के बाद निकल गए थे, जबकि कुछ कर्मचारी कार्यालय में ही थे।इस बीच कार्यालय के कमरा नंबर 222 में कमल ने अंदर से कुंडी बंद कर ली। कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका होने के चलते पहले दरवाजा खटखटाया। जब कोई आहट नहीं हुई तो जानकारी पुलिस को दी गई। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली। जिस पर तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजे को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमल पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। सिडकुल के सीओ सदर अधिकारी ने अशोक गुलाटी एडिटर-इन-चीफ को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मौत का खुद ही जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि आखिर उसने आत्महत्या क्यों की? उन्होंने बताया कि। ‌मृतक आश्रित के तौर 1 साल पूर्व ही उसकी नौकरी लगी थी । अभी शादी नहीं हुई थी। बरहाल उसने आत्महत्या क्योंकि यह तो पुलिस की गहन जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad