बिग ब्रेकिंग देहरादून: विधानसभा मानसून सत्र 2023: दूसरा दिन: अनुपूरक बजट होगा पेश, आज ही सत्र संपन्न होने की जोरदार चर्चाएं? सत्र देर रात तक चल सकता है@👁️ अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

विधानसभा मानसून सत्र 2023: दूसरा दिन…अनुपूरक बजट होगा पेश, आज ही सत्र संपन्न होने की जोरदार चर्चाएं?

देहरादून: (अशोक गुलाटी editor-in-chief‌) 8 सितंबर तक चलने वाला विधानसभा सत्र का का आज दूसरा दिन है, लेकिन सत्र आज ही संपन्न होने की चर्चा है? माना जा रहा है कि दूसरे दिन सरकार अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही इसी दिन पारित कर सकती है। स्मरणीय है 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश है। मंत्री, विधायक भी जन्माष्टमी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए माना जा रहा है बजट पारित करने के लिए सत्र देर रात तक चल सकता है। हालांकि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र को आठ सितंबर चलाने का एजेंडा तय हुआ है। उधर , विपक्ष सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है। गौर तलब है कि प्रदेश सरकार ने 5 सितंबर से 8 सितंबर तक विधानसभा सत्र घोषित किया है। सत्र का पहला दिन दिवंगत विधायकों के निधन पर शोक संवेदना में चला गया। 6 सितंबर को सदन में अनुपूरक बजट के साथ ही अध्यादेशों और अन्य विधेयकों को पेश किया जाएगा। विधानसभा के गलियारों में बुधवार को सत्र संपन्न होने की चर्चाएं थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad