रुद्रपुर: 🥺किसानों की आड़ लेकर नौटंकी करना बंद करें बेहड़ ; 👉बाजपुर के किसानों के मसले पर मुख्यमंत्री धामी गंभीर, जल्द ही हल होगा:: विकास‌‌ शर्मा प्रदेश भाजपा मंत्री

खबर शेयर करें -


रूद्रपुर। ,(अशोक गुलाटी editor-in-chief) ‌ प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने बाजपुर के किसानों के समर्थन में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा दिये गये धरने को नौटंकी करार दिया है। उन्होंने बेहड़ को किसानों की आड़ में राजनीति बंद करने की नसीहत दी है।

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने जारी बयान में कहा कि पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ बाजपुर के मामले में सरकार पर अनर्गल आरोप लगाकर अपनी नेतागिरी चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बेहड़ के धरने को नौटंकी बताते हुए कहा कि बाजपुर में किसानों के प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर हैं। क्यों कि यह मामला 1950 से ही लंबित चला आ रहा है किसी ने अब तक इसमें कोई पैरवी नहीं की। खुद को तराई का शेर बताने वाले बेहड़ अब तक कहां सोये थे, उन्हें किसानों को इसका जवाब देना चाहिए। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दशकों पुराने मामले के समाधान का रास्ता निकालने जा रहे हैं तो पूर्व मंत्री बेहड़ किसानों की आड़ लेकर राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर के किसानों को जमीनों के मालिकाना हक में आ रही दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी से पूरी जानकारी ली थी, जिसमें जिलाधिकारी ने खुद सीएम को यह जानकारी दी कि वर्ष 1950 से अब तक इस मामले में कोई पैरवी शासन स्तर पर नहीं की गयी जिसके चलते ही यह मामला लंबित चला आ रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत जिलाधिकारी को इस प्रकरण के निस्तारण के लिए जरूरी प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दे दिये हैं। अब जिला प्रशासन के स्तर से किसानों के हित में कागजी कार्रवाई शुरू हो गयी हैं। जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद शासन तक फाईल पहुंचते ही किसानों को मालिकाना हक मिलना तय है।

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री खुद संवेदनशील हैं किसान भी मुख्यमंत्री के आश्वासन से संतुष्ट हैं, जिनकी जमीनें हैं उन्हें सरकार से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कांग्रेस के पूर्व मंत्री बेहड़ किसानों के कंधे पर बंदूक चलाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश में किसानों को बरगला रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि बेहड़ जिन दो लोगों पर पैसे लेकर फाईलें पास कराने के आरोप लगा रहे हैं उनके नाम सार्वजनिक करें और यदि बेहड़ की बात में जरा सी भी सच्चाई है तो विजिलेंस को सूचित करके भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। अन्यथा ऐसी अनर्गल बयानबाजी बंद करें। श्री शर्मा ने कहा कि सीएम धामी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हैं उनके राज में कई बड़े बड़े भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डाला जा चुका है।…

भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने क्या कहा आप भी सुनिए

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि धामी सरकार किसी भी सूरत में किसानों का अहित नहीं होने देगी। बाजपुर के किसानों का मसला जल्द ही हल किया जायेगा। उन्होंने किसानों से धैर्य रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad