ब्रेकिंग पंतनगर: ‘यशवंत हत्याकांड’ पुलिस ने किया खुलासा; लेन-देन के मामले में की थी हत्या, दो सगे भाइयों सहित तीन हत्यारे गिरफ्तार# 👁अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

पंतनगर : (अशोक गुलाटी editor-in-chief) 24 अगस्त को थाना पन्तनगर संजय वन में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर गई। पंत नगर पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा आदि की कार्यवाही की गई।
          शव की शिनाख्त 28 अगस्त को मृतक के भाई द्वारा मृतक की पहचान यशवन्त गौड़ पुत्र हरक सिंह निवासी ग्राम सतबूंगा थाना मुक्तेश्वर के रूप में की गई, जिस संबंध में थाना पन्तनगर में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर FIR NO- 161- 2023 धारा 302, 201 भादवी बनाम गौरव सिंह आदि पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1. गौरव सिंह पुत्र स्व0 श्री हिम्मत सिंह विष्ट निवासी ग्राम व पोस्ट भटेलिया थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, 2. संजय बिष्ट उर्फ संजू पुत्र स्व श्री हिम्मत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम व पोस्ट भटेलिया थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, 3. मुदित हर्ष गौड़ पुत्र श्री प्रकाश गौड़ निवासी सदबूंगा, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को हत्या में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ आज टाण्डा जंगल से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त गौरव सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक बस उर्फ यशवन्त गौड़ ने मेरे 50 हजार रुपये देने थे, युसू उर्फ यशवन्त गौड़ मुझे गालिया देता था यह बात मेरे दिल को चुभ गयी मैने उसकी छाती में चाकू घुसेड दिया व घुसू उर्फ यशवन्त गौड़ के शव को हम लोगे ने टांडा बैरियर चौकी से करीब आधा किलो मीटर नीचे आकर सड़क किनारे फेक दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू और कपडे बरामद किये जा चुके है।
 
नाम / पता अभियुक्त : —
(1) गौरव सिंह बिष्ट पुत्र स्व हिम्मत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम लेटीलूंगा, पोस्ट भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर उम्र 28
 (2) मुदित हर्ष गौड़ पुत्र प्रकाश गौड़ निवासी सदखूंगा, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष…

 

(3) संजय सिंह उर्फ संजू पुत्र स्व0 हिम्मत सिंह निवासी ग्राम लेटीनूंगा, ससबैनी, पोस्ट भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर उम्र 26 वर्षl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad