बागेश्वर: कई वर्षों से बागेश्वर का विकास हो चुका हैं ठप; जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से जीतेंगे: सुमित हृदयेश कांग्रेस विधायक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर संवाददाता विधानसभा उपचुनाव को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट बसंत कुमार के समर्थन में बागेश्वर पहुँचे और उन्हें वहाँ विधानसभा क्षेत्र के गरुड़ क्षेत्र में ग्राम वज्यूला, पास्तोली, सब्जीसेरा, अयारतोली, चौरसु, कोठु, बिनखोली में घर घर पहुँचकर प्रचार प्रसार किया और स्थानीय लोगो से कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट बसंत कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की पिछले कई वर्षों के बागेश्वर का विकास ठप हो चुका हैं जिससे स्थानीय लोग बहुत परेशान हैं और अब भाजपा इस उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बाहरी लोगो के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम धन व शराब बाट रही हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं। विधायक सुमित हृदयेश ने यह भी कहा की भाजपा सरकार जितना भी धनबल लगा ले लेकिन इस बार बागेश्वर की देवतुल्य जनता ने अपना मन कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए बना लिया हैं। जनभ्रमण में उनके साथ श्री दिनेश परिहार जी,श्री ललित परिहार जी, श्री देवेंद्र कुमार जी ,श्री भगवान टाकुली जी,श्री बलवंत रावत जी, श्री कैलाश पंवार जी,श्री शंकर राम आर्या जी,श्री नरेंद्र कुमार जी,श्री पुरन नाथ गोस्वामी जी,श्री महेश गोस्वामी जी ,श्री कुंदन गोस्वामी जी,श्री पनीराम जी ,श्री दीपक कुमार जी,श्रीं महेश पाण्डे जी, श्री शिव नाथ जी,श्री नवीन कुमार जी,श्री सोनु वर्मा जी,श्री मयंक भट्ट जी सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल रहे। श्री सुमित ने कहा कि जनता का अब बहुत-बहुत समर्थन मिल रहा है कांग्रेस प्रत्याशी वसंत कुमार भारी बहुमत से विजय होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad