लोहाघाट: (चंपावत) 😲नशे में धुत्त सिख तीर्थ यात्रियों से भरे कैंटर के चालक ने ऑल्टो को मारी टक्कर; गर्भवती महिला सहित तीन घायल& सुंदर बहादुर ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -
गंगानाथ घायल चालक
डॉ प्रिया नगरकोटी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय

लोहाघाट (चंपावत) सुंदर बहादुर ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट/ लोहाघाट के चोमल्ला बैंड में सिख तीर्थ यात्रियों से भरे अनियंत्रित ट्रक ने रीठा साहिब की ओर जा रही अल्टो कार को टक्कर मार दी टक्कर में गर्भवती महिला पार्वती देवी उनके पिता गंगानाथ(चालक )व चाचा प्रेमनाथ निवासी पडासोशेरा (बाराकोट)घायल हो गए सूचना पर मौके पर पहुंचे 112 कर्मियों ने 108 के जरिए सभी घायलों को लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार चल रहा है उपचार कर रही डॉक्टर प्रिया नगरकोटी ने बताया गर्भवती महिला को काफी चोटे लगी हैं लेकिन वह और उनका बच्चा सुरक्षित है तथा दो अन्य घायलों की स्थिति भी खतरे से बाहर है दुर्घटना कैंटर चालक तसवीर सिंह निवासी पीलीभीत के द्वारा अत्यधिक शराब पीने के कारण हुई पुलिस नशेड़ी चालक को पड़कर थाने ले आई तथा उसका मेडिकल करवा रही है वही कैंटर को थाने में खड़ा कर दिया गया है केंटर में नानकमत्ता क्षेत्र के 11 सिख तीर्थ यात्री सवार थे जो रीठासाहिब गुरुद्वारा के दर्शन कर वापस नानकमत्ता को लौट रहे थे सिख तीर्थ यात्रियों ने बताया चालक पेप्सी में शराब मिलाकर पी रहा था जिस कारण उन्हें उसके नशे में होने का पता नहीं चल पाया गनीमत रही नशेड़ी चालक ने किसी खाई में वाहन को नहीं गिराया अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था हालांकि चंपावत पुलिस दावा करती है रीठा साहिब को लंबी बसे व ट्रकों को यात्रा के लिए प्रतिबंधित किया गया है लेकिन उसके बावजूद सिक्ख तीर्थ यात्री ट्रकों में यात्रा कर रहे हैं इसमें कहीं न कहीं चंपावत पुलिस की लापरवाही भी नजर आती है वहीं ऑटो के चालक गंगा नाथ ने बताया वह अपनी गर्भवती बेटी को उसके ससुराल छोड़ने जा रहे थे तभी नशे में धुत कैंटर चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी उन्होंने कहा दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है तथा उन लोगों को भी काफी चोटे आई है कुल मिलाकर एक भीषण सड़क हादसा होने से बाल बाल बच गया मालूम हो कुछ महीने पहले धोन के पास सिख तीर्थ यात्रियों से भरी हुई एक लंबी बस खाई की और लटक गई थीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad