ब्रेकिंग नैनीताल: मुरादाबाद निवासी महिला पर्यटक ईरम खान हत्याकांड: पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा जहर देकर मारा था@ अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

              

नैनीताल( अशोक गुलाटी editor-in-chie)f विगत दिनों विगत 01 अगस्त को पर्यटन नगरी नैनीताल के एक प्रतिष्ठित होटल के कमरे में एक महिला पर्यटक का शव बरामद हुआ।
सूचना पर मौके पहुंचे थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा शव को कब्जे पुलिस लेकर जांच प्रारंभ की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त महिला पर्यटक एक अन्य युवक के साथ घटना से एक दिन पूर्व 31 जुलाई 2023 को उक्त होटल में रुके हुए थे परंतु युवक मौके से फरार है।
पुलिस द्वारा मृतक महिला के परिजनों को सूचित किया गया तो 02/ अगस्त को मृतका की बहन वादिनी फरहीन वारसी, पुत्री रिजवान उल हक, निवासी-लाल नगरी पंजाब नैशनल बैंक के पास मुरादाबाद उ.प्र. द्वारा थाना तल्लीताल में तहरीर दी गयी कि मौ0 गुलजार पुत्र मौ. सद्दीक, निवासी करुला रहमत नगर गली नं- 04 नियर गुलामे रसूल मस्जिद थाना कटघर जिला मुरादाबाद व उसके सहयोगियों 1- नेहा, 2- सिमरन, 3- सिमरन की मां आसमां के द्वारा मेरी बहन का अपहरण किया गया व 31 जुलाई को नैनीताल लाकर उसकी हत्या कारित कर दी गयी है।
वादी की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के क्रम में अभियोग के सफल अनावरण हेतु डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के दिशा- निर्देशन एवं श्रीमती विभा दीक्षित सीओ सिटी नैनीताल के कुशल पर्यवेक्षण मैं थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई। दौराने विवेचना होटल के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया व अभियोग से सम्बन्धित सभी संदिग्ध व्यक्तियो के कॉल डिटेल का अवलोकन किया गया।
पुलिस द्वारा सभी साक्ष्य एकत्रित कर मृत्तका इरम खान का विसरा परीक्षण आरएफएसएल रुद्रपुर में कराया गया जिसमें जहर की पुष्टि हुई।
विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त मौ0 गुलजार उपरोक्त के विरुद्ध इरम खान द्वारा मार्च 2023 में थाना मुगलपुरा मुरादाबाद में मु0अ0सं0-64/23 धारा 376/377/313/504/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया था जिसमें बाद विवेचना धारा 504/506 भादवि व धारा 67 आईटीएक्ट के तहत आरोप पत्र मा०न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।
मुत्तका इरम खान अभि० मौ०गुलजार से अलग अपने घर पर रह रही थी अभियुक्त मृत्तका पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डालता था इसी साजिश के तहत अभि0 गुलजार मृतक इरम खान को नैनीताल लेकर आया तथा नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरकर रात्रि में जहर देकर उसकी हत्या कारित कर दी गई तथा मृत्तका के मोबाइल व जहर देने के पश्चात मृतका द्वारा की गई उल्टियां व अन्य साक्ष्यों को गायब कर दिया गया तथा होटल से मृतका को छोड़कर होटल के कमरे का लॉक लगाकर भाग गया।
विवेचना में मृत्तका इरम खान का अभियुक्त गुलजार की दूसरी पत्नी होना पाया गया तथा इन दोनों के द्वारा पूर्व में निकाह किया जाना भी पाया गया। अभियोग में साक्ष्यों के आधार पर धारा 302/201 भादवि के अपराध का कारित किया जाना पाया गया।
पुलिस द्वारा एकत्रित किए गए संपूर्ण साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त गुलजार को शनिवार को धारा 302/201 भादवि के तहत गिरफ्तारी कारण बताकर गिरफ्तार किया गया।
जिसका अनावरण आज 20 अगस्त 2023 को श्रीमती विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल महोदया द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से किया गया। अभियुक्त को आज समयानुसार मा. न्यायालय प्रस्तुत किया जायेगा। गौरतलब है कि तल्लीताल के तेजतर्रार लोकप्रिय थानाध्यक्ष रोहतास सागर ने जब से कार्यभार संभाला है सबसे कई अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके हैं जागरूक नागरिकों का कहना है कि पर्यटन के सीजन में अभूतपूर्व यातायात की व्यवस्था कर रखी थी जो वह बधाई के पात्र हैं l इसके अलावा वह आम जनमानस में भी लोकप्रिय हैं उनके व्यवहार से नगरवासी संतुष्ट हैl…

पुलिस टीम में
1- श्री रोहताश सागर थानाध्यक्ष तल्लीताल
2-अ.उ.नि. नीरज सिंघल
3- हे०कानि० ना०पु० शिवराज राणा
4 हे0 कानि0 ललित राम
5- कानि0 547 ना०पु० राजेन्द्र सिंह मेहरा
6- कानि0 295 ना0पु0 अमित कुमार
7- म. कानि0 पूनम राणा
8- कानि0 अनिल गिरि सर्विलांस सेल हल्द्वानी शामिल।

                   
              
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad