चंपावत: मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले बगवाल मेले के सफल संचालन हेतु अंतिम तैयारी बैठक माँ वाराही धाम देवीधुरा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई; 27 अगस्त से 10 सितंबर तक कुल 15 दिनों तक चलने वाले आषाड़ी रक्षाबंधन बग्वाल मेले को भव्य रूप सम्पन्न किया जाएगा@

खबर शेयर करें -

चम्पावत 19 अगस्त विशेष संवाददाता

  *मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले बगवाल मेले के सफल संचालन हेतु अंतिम तैयारी बैठक शनिवार को माँ वाराही धाम देवीधुरा में जिलाधिकारी नवनीत पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई*
   *27 अगस्त से 10 सितंबर तक कुल 15 दिनों तक चलने वाले आषाड़ी रक्षाबंधन बग्वाल मेले को भव्य रूप सम्पन्न किया जाएगा*
    *मेले का मुख्य आकर्षण फल फूलों से खेले जाने वाला बगवाल मेला (पाषाण युद्ध) 31 अगस्त को होगा।*
    उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध माँ वाराही धाम में बगवाल (असाड़ी) मेला-2023 के सफल संचालन हेतु बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
   बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत भगवत   

पाटनी ने बताया कि इस वर्ष मेला क्षेत्र 6.5 किमी परिधि तक रहेगा। बैठक में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पानी व्यवस्था, विधुत व्यवस्था व वाहन पार्किंग व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में नालियों की सफाई, झाड़ी कटान हेतु लोनिवि और एएमए जिला पंचायत को 25 अगस्त तक कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए और सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र में पूर्व में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम पुलिस चौकी में स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को मेला अवधि के दौरान पेयजल तथा कार्मिकों की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जिस पर ईई जल संस्थान ने बताया कि मेला अवधि में 2 पेयजल टैंकरों के साथ ही आवश्यकतानुसार कार्मिकों की तैनाती की जा रही है तथा पार्किंग स्थलों के साथ ही जगह जगह अस्थाई स्टेंड पोस्ट लगाए जा रहे है। साथ ही खराब हो रहे हैंड पंपों की मरम्मत भी करा जा रही हैं। जिलाधिकारी ने हैंड पंपों की पानी की जांच भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिए कि क्षेत्र में मेला अवधि के दौरान सभी मार्गों में जेसीबी मशीन तैनात करने के निर्देश दिए व सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही झाड़ी कटान व पैदल रास्तों की सफाई मरम्मत का कार्य भी कराया जाए।
उन्होंने मेला अवधि में रसोई गैस की पूर्ण व्यवस्था हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देने के साथ ही दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर आदि की आवश्यकता अनुसार आपूर्ति करने के निर्देश दुग्ध विभाग को दिए।
बैठक में मेले के दौरान टैक्सियों के उचित किराए का निर्धारण कर वाहनों में उसे चस्पा करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए। साथ ही दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु लगातार वाहनों का निरीक्षण करने के निर्देश पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग को दिए।
जिलाधिकारी ने मेले के दौरान समाज कल्याण विभाग को कैंप लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए साथ ही 29 अगस्त को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मेला अवधि के दौरान विभिन्न खेलकूद, सामान्य ज्ञान, साहसिक आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएगी, जिस हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मेले के दौरान उचित विद्युत व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल तथा उरेडा को निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इस हेतु वैकल्पिक व्यवस्था जनरेटर आदि की व्यवस्था पूर्व ही कर ली जाए। उरेडा विभाग को सभी खराब पड़ी सोलर लाईट को ठीक करने के साथ ही अतिरिक्त सोलर लाईट मेला क्षेत्र व पार्किंग स्थलों में लगाने के निर्देश दिए।
मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा में अतिरिक्त चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ व पर्याप्त मात्रा में दवा, 3 एंबुलेंस की व्यवस्था रखे जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए।
उन्होंने जिला पंचायत को मेला अवधि के दौरान मेला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अस्थाई शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। बैठक में मेले के दौरान टेंट, विद्युत, रंग रोगन आदि व्यवस्था पर भी चर्चा की गई और जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिस विभाग को जो दायित्व सौपा गया है उसको मेले से पूर्व ही पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमंलता, संरक्षक मंदिर कमेटी लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष मंदिर कमेटी मोहन सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, सीओ विवेक सिंह कुटियाल, एएमए जिला पंचायत भगवत पाटनी, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन कीर्ति बल्लभ जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad