बागेश्वर: डीएम की एक और “सराहनीय पहल”!👉 विधानसभा उप निर्वाचन बागेश्वर (अ.जा.) एवं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनमानस को मतदान के प्रति संवेदीकृत करने के उद्देश्य से स्वीप द्वारा विभिन्न विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की मदद से वॉल पेंटिंग करायी जा रही है@ 🤱डीएम की अपील आप भी सुनिए%

खबर शेयर करें -

बागेश्वर 16 अगस्त विशेष संवाददाता

विधानसभा उप निर्वाचन बागेश्वर (अ.जा.) एवं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनमानस को मतदान के प्रति संवेदीकृत करने के उद्देश्य से स्वीप द्वारा विभिन्न विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की मदद से वॉल पेंटिंग करायी जा रही है। स्वच्छ सुन्दर बागेश्वर के साथ लोकतंत्र के प्रति आस्था एवं मतदान की समझ को नागरिकों के मन मस्तिष्क में बनाने के उद्देश्य से भावी एवं नव मतदाताओं के सहयोग से बॉल पेंटिंग का आयोजन किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने वॉल पेंटिंग स्थल पर स्वयं पेंटिंग बना कर प्रत्येक नागरिक मतदान के लिए तैयार रहे, और अपने परिवार,पास-पड़ोस तथा संपर्क में आने वाले प्रत्येक नागरिक को स्वयं अभिप्रेरित करने का संदेश दिया, ताकि लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा प्रत्येक मत महत्त्वपूर्ण है, एक-एक मत हार-जीत को सुनिश्चित करता है। जिला निर्वाचन अधिकारी को स्वयं पेंटिंग करते देख विद्यार्थी अभिप्रेरित होकर उत्साहित दिखे। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की। उन्होंने  मतदाताओं से सभी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। 

सहायक नोडल अधिकारी स्वीप कैलाश प्रकाश चन्दोला ने बताया कि वॉल पेंटिंग से जहाँ एक ओर नागरिकों को लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्यबोध को जगाती हैं वहीं स्थान की सुन्दरता भी बढती है। उन्होंने कहा इस प्रकार के पेंटिंग जनपद के अन्य स्थानों पर भी बनायी जायेगी।  पेंटिंग के समन्वयक आलोक पाण्डे एवं राजेश्वरी कार्की विद्यार्थियों को पेंटिंग कार्य के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान दे रहे है। 

इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास...


 

मतदाता डीएम की अपील ध्यान से सुनिए

अधिकारी संगीता आर्या, ललित मोहन जोशी, डा0 राजीव जोशी, डॉ. हरीश दाफौटी, मिलिन्द विष्ट, हिमांशु सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों व विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad