रुद्रपुर: कांग्रेसियों का बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल; डबल इंजन की सरकार हुई फेल !

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) स्थानीय ट्रांजिट कैम्प की दुर्दशा के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन के बीच ट्रपल इंजन सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा सरकार के साथ मेयर और विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की गयी। कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रांजिट कैम्प मार्ग गोल मढ़ैया पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार, मेयर और विधायक पर ट्रांजिट कैम्प की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए ट्रपल इंजन सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान सरकार के साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नारेबाजी की गयी। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि चुनाव नजदीक देखकर भाजपा को फिर ट्रांजिट कैम्प की याद आने लगी है। पिछले करीब दो दशक से ट्रांजिट कैम्प में भाजपा का राज रहा है। इसके बावजूद आज ट्रांजिट कैम्प की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रही है। भाजपा के नेता चुनाव के दौरान ट्रांजिट कैम्प की जनता से बड़े बडे वायदे करके जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद ट्रांजिट कैम्प की याद इन नेताओं को नहीं आती। आज ट्रांजिट कैम्प में सड़कों नालियों का बुरा हाल है। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की हालत ठीक नहीं होने से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। व्यापारी अपना कारोबार नहीं कर पा रहे है। ऐसे हालातों के बावजूद भाजपाई ट्रांजिट कैम्प से तिरंगा यात्रा निकालकर यहां की जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। भाजपाईयों को यहां से तिरंगा यात्रा निकालने के बजाय अपनी सरकार और जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए यात्रा निकालनी चाहिए। कांग्रेस के नेताओं ने ट्रांजिट कैम्प को चमकाने का वायदा किया था लेकिन आज ट्रांजिट कैम्प का सबसे बुरा हाल है। ट्रांजिट कैम्प में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता भी अपने क्षेत्र की हालत को सुधारने में नाकाम साबित हुए हैं। नगर निगम में भाजपा का शासन है प्रदेश और केन्द्र में भी भाजपा की सरकारें हैं। इसके बावजूद ट्रांजिट कैम्प का बुरा हाल है। मेयर ने ट्रांजिट कैम्प वासियों को मालिकाना हक दिलाने की कसम खाई थी जो झूठी साबित हुई और मेयर घड़ियाली आंसू बहाकर बेशर्मी से अपनी कुर्सी पर बैठ गये। ट्रांजिट कैम्प वासियों को मालिकाना हक मिलना तो दूर अब नजूल पर बसे लोगों को बिजली का मीटर भी नहीं मिल पा रहा है। यह ट्रांजिट कैम्प की जनता के साथ धोखा है। प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad