भवाली :🙉 कैची धाम क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचा कर मारपीट गाली गलौज करने वाले व्यक्ति को पुलिस टीम ने भेजा नशा मुक्त केंद्र, नशामुक्त समाज हेतु एक और प्रयास!

खबर शेयर करें -

कैंची धाम (भवाली) स्टाफ रिपोर्टर/ आज योगेश टम्टा पुत्र श्री गणेश राम टम्टा निवासी मल्ला निगलाट, कैची धाम क्षेत्र भवाली द्वारा डायल 112 में सूचना दी गई कि मनोज कुमार पुत्र श्री हरीश चंद्र टम्टा द्वारा शराब पीकर घर पर मारपीट तोड़-फोड़ व गाली गलौज की जा रही है।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कृष्ण गिरी चौकी प्रभारी कैंची धाम मय पुलिस टीम के कॉलर के घर पर गए तो उनके द्वारा बताया कि मनोज कुमार उपरोक्त शराब पीकर घर गाली गलौज व गलत सलत हरकते कर रहा है, जिसको बहुत समझाया बुझाया गया। परन्तु उक्त व्यक्ति मनोज कुमार शराब के नशा करने का काफी आदि है तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना कर सकता है। परिजनों के द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र भेजने हेतु नैनीताल पुलिस से आग्रह किया गया। जिस पर कृष्ण गिरी चौकी प्रभारी कैंची धाम के द्वारा तत्काल नशा मुक्ति केंद्र साईं कृपा हल्द्वानी से संपर्क कर नशा मुक्ति केंद्र साईं कृपा हल्द्वानी से नशा मुक्ति टीम को मय वाहन के चौकी कैंची धाम बुलाया गया तथा परिजनों के द्वारा मनोज कुमार को नशा मुक्ति केंद्र साईं कृपा हल्द्वानी उपचार हेतु भेजा गया।
परिवार जनों द्वारा नैनीताल पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad